{"_id":"5a4347a44f1c1b87698c3f26","slug":"crocodile-died-in-lucknow-zoo","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुर्दा फेल होने से लखनऊ जू में मगरमच्छ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुर्दा फेल होने से लखनऊ जू में मगरमच्छ की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
प्राणि उद्यान में मगरमच्छ की मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ प्राणि उद्यान में मंगलवार सुबह नर मगरमच्छ की मौत हो गई। सफेद टाइगर के बाड़े के पास ही मगरमच्छ का बाड़ा है। सुबह जब कीपर व सपोर्टिंग स्टाफ पहुंचा तो एक मगरमच्छ को पानी में उल्टा उतराता हुआ पाया। चिकित्सकों को सूचन के साथ ही जू-स्टाफ ने शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
तीन घंटे तक चले पोस्टमार्टम में चिकित्सकों ने मगरमच्छ में गुर्दे में खराबी पाई और सूजन बताई। मृत नर मगरमच्छ की उम्र करीब 11 साल से अधिक बताई जा रही है। निदेशक जू आरके सिंह ने बताया कि बीते तीन दशकों में ये किसी मगरमच्छ की पहली मृत्यु रिकॉर्ड में दर्ज हुई है।
विज्ञापन
पिछले करीब 20 सालों में 67 मगरमच्छों का प्रजनन हुआ। इनमें से करीब 61 मगरमच्छों को लखनऊ से अन्य प्राणि उद्यानों में एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत या प्राकृतिक वातावरण में रिलीज भी किया गया। उपनिदेशक जू डॉ. उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि ये खराबी पैदाइशी थी या अन्य कारणों से हुई, इसलिए सैंपल रखे गए हैं।
विज्ञापन