फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   critical surgery in kgmu

केजीएमयू में जटिल सर्जरी करके बच्चें को दी नई जिंदगी

Sat, 18 Dec 2021 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
critical surgery in kgmu
दिल्ली के कॉरपोरेट हॉस्पिटल में पांच साल के बच्चे की चार दफा सर्जरी हुई। चारों सर्जरी फेल हो गई। आखिर में परिजन बच्चे को लेकर केजीएमयू आए। यहां के डॉक्टरों ने बताया कि पांचवीं सर्जरी चुनौतीपूर्ण थी। कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर बच्चे को जन्मजात बीमारी से निजात दिलाई।
विज्ञापन

रामपुर निवासी पांच साल का बच्चा लिंग की जन्मजात बीमारी हाइपोेस्पेडियस से ग्रस्त था। इसमें लिंग के निचले हिस्से से लगातार पेशाब टपकता रहता है। दिल्ली के अस्पताल में बच्चे का पहला ऑपरेशन 2018, दूसरा 2019, तीसरा 2020 और चौथा ऑपरेशन 2021 में हुआ था। इन चारों ऑपरेशनों और करीब 10 लाख रुपये के खर्च के बाद भी मरीज की बीमारी ठीक नहीं हुई। बीते तीन दिसंबर को पिता ने केजीएमयू बाल रोग की ओपीडी में डॉ. एसएन कुरील को दिखाया। डॉ. कुरील ने बताया सर्जरी काफी चुनौतीपूर्ण थी। पिछले चार ऑपरेशनों की वजह से लिंग विकृत हो गया था। पिछले ऑपरेशनों की वजह से टिशू की कमी थी। करीब पांच घंटे तक बच्चे की सर्जरी चली, जो सफल रही।
विज्ञापन

इन डॉक्टरों का रहा सहयोग
टीम में डॉ. एसएन कुरील, डॉ. अर्चिका गुप्ता, डॉ. गुरमीत सिंह, डॉ. सर्वेश कुमार गुप्ता,
डॉ. सतीश वर्मा, सिस्टम सुनीता शािमल थी।
क्या है हाइपोेस्पेडियस बीमारी
यह एक जन्मजात बीमारी है। इसमें लिंग की नोक पर छेद नहीं होता है और शिशु
लिंग के नीचे की सतह पर स्थित असामान्य छेद से पेशाब करता है। 250 शिशुओं के जन्म होने बाद किसी एक शिशु में यह समस्या देखने को मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed