{"_id":"5cbeb040bdec22147057c43c","slug":"criminals-murdered-a-man-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुरः दबंगों ने चाकुओं से गोदकर की युवक की हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीतापुरः दबंगों ने चाकुओं से गोदकर की युवक की हत्या, गिरफ्तार
Tue, 23 Apr 2019 04:25 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 23 Apr 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
वकील (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
सीतापुर में पैसों के लेनदेन को लेकर चल रही रंजिश में दबंगों ने रविवार की रात एक युवक की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। खैराबाद के ललियापुर निवासी वकील कुरैशी उर्फ ठाकुर (25) पुत्र स्व. नसीर कुरैशी रविवार की देर रात बाग की रखवाली के लिए खैराबाद रेलवे स्टेशन के करीब स्थित नौधी बाग में था।
बताते हैं कि बाग के बाहर से उसे कुछ लोगों ने फोन करके बुला लिया। कुछ कहासुनी के बाद वकील पर चाकुओं से उन लोगों ने हमला कर दिया। घटना को लेकर मृतक के भाई मुशीर ने धरैंचा निवासी रमाकांत व उसके भाई मोनू, दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि मोनू गिरफ्तार कर लिया गया है।