{"_id":"5d6cbb178ebc3e015369dcde","slug":"criminals-attacked-on-police-team-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके पर बदमाशों का पुलिस टीम पर हमला, पिटाई कर फाड़ी वर्दी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेके पर बदमाशों का पुलिस टीम पर हमला, पिटाई कर फाड़ी वर्दी, केस दर्ज
Mon, 02 Sep 2019 01:02 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 02 Sep 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में पीजीआई थानाक्षेत्र के तेलीबाग स्थित सुभानीखेड़ा में शराब ठेके पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों की पिटाई कर उनकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस पर हमले की सूचना पर अतिरिक्त बल मंगाया गया और तीन आरोपियाें को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
जबकि एक आरोपी भाग निकला। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल (पीआरवी-0504 ) पर कमांडर गीतम सिंह तैनात थे। गीतम के मुताबिक, शनिवार रात करीब नौ बजे से रविवार सुबह नौ बजे तक ड्यूटी पर थे।
शनिवार देर रात करीब 12 बजे 3714 नंबर के इवेंट पर तेलीबाग के सुभानी खेड़ा निवासी बबलू यादव ने सूचना दी कि शराब की दुकान पर झगड़ा हो रहा है। दो गुट मारपीट कर रहे हैं। पीआरवी शराब की दुकान पर पहुंची। टीम में कमांडर गीतम के अलावा पायलट संजीव थे। सूचना देने वाले बबलू के साथ चार लोग विवाद करते हुए मिले।

पुलिस को देख भड़के हमलावर
बबलू से विवाद कर रहे लोगों ने पुलिस को देखा तो भड़क गए। हमलावर बबलू को छोड़कर पुलिस वालों को गालियां देने लगे। चारों ने अचानक पुलिस पर हमला कर दिया। पहले हाथापाई की। इसके बाद दोनों की वर्दी फाड़ दी। साथ ही पास में रखे ईंट से सरकारी गाड़ी पर हमला कर दिया।
इससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। कमांडर ने मामला बिगड़ता देख तत्काल पीजीआई थाने को सूचना दी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस की संख्या बढ़ते देख हमलावर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर तीन को दबोच लिया। हालांकि एक आरोपी फरार हो गया।

हमला करने वालो में किन्नर भी शामिल
पीजीआई प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सरोज के मुताबिक, पकडे़ गए आरोपियों में तेलीबाग बल्देव विहार का दीपक शुक्ला, कुम्हारगढ़ी का प्रदीप अग्रवाल, नेपालगंज का आशीष कुमार है। इसके अलावा मौके से फरार आरोपी का नाम मुस्कान है।
पुलिस के मुताबिक, मुस्कान किन्नर है। जो तेलीबाग इलाके में रहता है। पुलिस के मुताबिक, पीआरवी कमांडर गीतम सिंह ने हमले की सूचना रात 12.05 बजे दी थी। दोनों पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। पीजीआई प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पीआरवी कमांडर की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, फरार साथी किन्नर मुस्कान की तलाश की जा रही है।