{"_id":"64ec171086b412fd5d06e003","slug":"criminal-lalta-injured-in-police-encounter-in-kamlapur-thana-kshetra-in-sitapur-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: 25 हजार का इनामी लालता पुलिस मुठभेड़ में घायल, 12 मुकदमों में था वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: 25 हजार का इनामी लालता पुलिस मुठभेड़ में घायल, 12 मुकदमों में था वांछित
Mon, 28 Aug 2023 11:02 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:02 AM IST
सार
12 मुकदमों में वांछित चल रहा 25 हजार का इनामी लालता पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। उपचार के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुआ लालता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 25 हजार का इनामी लालता पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस टीम ने उसे कमलापुर- मछरेहटा मार्ग से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। स्वाट पुलिस टीम को मुखबिर से थाना कमलापुर में गोन नदी पुल के पास रायपुर गांव में वांछित लालता के मौजूद होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
थाना कमलापुर सीतापुर में वांछित 25 हज़ार रूपए का इनामिया अभियुक्त लालता प्रसाद उर्फ लल्ला पुत्र सुन्दर लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र के कठवारा गांव का निवासी है। पुलिस टीम को देखते ही उसने फायर झोंका। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक चोरी का मोबाइल और 1200 रुपये नगद बरामद हुए हैं। इस दौरान एएसपी एनपी सिंह, स्वाट टीम के सत्येंद्र विक्रम सिंह व अन्य मौजूद रहे। उपचार के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - घोसी में उपचुनाव: सपा और 'इंडिया' के लिए प्रतिष्ठा का सवाल, दिग्गजों से डाला डेरा, जाएंगे अखिलेश यादव
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - तीन विमानों से लखनऊ लौटे 42 यात्री, सुनाई हादसे और दहशत की दर्दनाक दास्तान
12 मुकदमों में था वांछित
एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि लालता 12 मुकदमों में वांछित था। इसमें अधिकतर मुकदमे चोरी व नकबजनी के हैं। वह बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र का निवासी है।