फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Criminal Lalta injured in Police encounter in Kamlapur Thana Kshetra in Sitapur.

Sitapur: 25 हजार का इनामी लालता पुलिस मुठभेड़ में घायल, 12 मुकदमों में था वांछित

Mon, 28 Aug 2023 11:02 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 28 Aug 2023 11:02 AM IST
सार

12 मुकदमों में वांछित चल रहा 25 हजार का इनामी लालता पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। उपचार के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
Criminal Lalta injured in Police encounter in Kamlapur Thana Kshetra in Sitapur.
मुठभेड़ में घायल हुआ लालता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 25 हजार का इनामी लालता पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस टीम ने उसे कमलापुर- मछरेहटा मार्ग से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। स्वाट पुलिस टीम को मुखबिर से थाना कमलापुर में गोन नदी पुल के पास रायपुर गांव में वांछित लालता के मौजूद होने की जानकारी मिली।

विज्ञापन


थाना कमलापुर सीतापुर में वांछित 25 हज़ार रूपए का इनामिया अभियुक्त लालता प्रसाद उर्फ लल्ला पुत्र सुन्दर लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र के कठवारा गांव का निवासी है। पुलिस टीम को देखते ही उसने फायर झोंका। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक चोरी का मोबाइल और 1200 रुपये नगद बरामद हुए हैं। इस दौरान एएसपी एनपी सिंह, स्वाट टीम के सत्येंद्र विक्रम सिंह व अन्य मौजूद रहे। उपचार के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें - घोसी में उपचुनाव: सपा और 'इंडिया' के लिए प्रतिष्ठा का सवाल, दिग्गजों से डाला डेरा, जाएंगे अखिलेश यादव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - तीन विमानों से लखनऊ लौटे 42 यात्री, सुनाई हादसे और दहशत की दर्दनाक दास्तान




12 मुकदमों में था वांछित
एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि लालता 12 मुकदमों में वांछित था। इसमें अधिकतर मुकदमे चोरी व नकबजनी के हैं। वह बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र का निवासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed