{"_id":"5908a2a15d9d3c33e12a92b0328e8243","slug":"criminal-bunty-ran-away-from-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों ने किया कांड, किलर को किया फरार!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाहियों ने किया कांड, किलर को किया फरार!
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 25 Jan 2014 02:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माज हत्याकांड का आरोपी अजीत यादव ऊर्फ बंटी शनिवार सुबह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस उसे बलिया के सीजेएम कोर्ट से पेशी के बाद वापस लखनऊ ला रही थी।
विज्ञापन
ताजा खबर के लिए मुताबिक पेशी पर ले जाने वाले सिपाहियों पर ही उसे भगाने का शक जाहिर किया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक बंटी को शुक्रवार को बलिया के जिला न्यायालय में डकैती के मामले में पेश किया गया था। उसे तीन सिपाही ऋषभ कन्नौजिया, धर्मेश कुमार और अनोखे लाल लेकर पेशी पर गए थे।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर तीनों ही सिपाही आरोपी के साथ बलिया-बनारस एक्सप्रेस से आ रहे थे। लेकिन गाजीपुर के पास बंटी चलती गाड़ी से निकल भागा।
इत्तेफाक की बात यह थी कि उस दौरान सिपाहियों के मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गए थे। जैसे-तैसे किसी एक सिपाही का मोबाइल ऑन हुआ, तो उसने लखनऊ पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
लखनऊ पहुंचे सिपाहियों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि आरआई को सिपाहियों पर ही शक है। उन्होंने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर गिरफ्तार कर लिया है।