{"_id":"5c02a863bdec2241505b96e6","slug":"criminal-akram-kurashi-arrested-by-special-task-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख का इनामी बदमाश चढ़ा एसटीएफ के हत्थे, दर्ज हैं 35 से ज्यादा मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख का इनामी बदमाश चढ़ा एसटीएफ के हत्थे, दर्ज हैं 35 से ज्यादा मुकदमे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 01 Dec 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
एसटीएफ ने डेढ़ साल से फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी बदमाश अकरम कुरैशी को शुक्रवार देर रात मुजफ्फरनगर के खतौली के पास एक मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। अकरम डेढ़ साल से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर आदि जिलों में 35 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसटीएफ के मुताबिक अकरम वारदात करने के लिए खतौली आया था।
विज्ञापन
एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि कुछ इनामी व वांछित बदमाशों के पश्चिमी यूपी में सक्रिय होने की सूचना सामने आ रही थी। इसी बीच अकरम कुरैशी की सूचना मिलने पर एसटीएफ ने खतौली कस्बे के बुढ़ाना तिराहे पर घेराबंदी की।
विज्ञापन
इस दौरान मेरठ से आ रही एक बस को जब रोका गया तो एक व्यक्ति निकलकर भागने लगा। उसे दौड़ा कर पकड़ लिया गया। इसकी पहचान एक लाख के इनामी बदमाश अकरम के रूप में हुई।
विज्ञापन
पूछताछ में अकरम ने बताया कि वह फरार होने के बाद रांची में जाकर छिप गया था। साथ ही बताया कि साल भर पहले मुजफ्फरनगर बाईपास पर एक दंपती को लूटा था। इसके अलावा वर्ष 2015 में कंकरखेड़ा इलाके में डिफेंस एंक्लेव में डकैती डाली थी।