{"_id":"cb627647a3f6b0ed105481de6ef468a1","slug":"workers-theft-14-lakh-gold-from-jwellery-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाली कारीगरों का कारनामा, ले उडे़ 14 लाख का सोना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंगाली कारीगरों का कारनामा, ले उडे़ 14 लाख का सोना
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 24 Jun 2014 10:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनाबाद के सराफा कारोबारी एसके जहांगीर का 14 लाख का सोना कारीगर ले उड़े।
विज्ञापन
सराफा कारोबारी ने दो कारीगरों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विक्टोरिया स्ट्रीट पर दीवान पैलेस के नाम से जहांगीर का कारखाना है। उन्होंने बताया कि कारखाना में पश्चिम बंगाल के चौबीस परगना स्थित मोगरा हार निवासी रफीक सरकार और उस्पी का फंटूश मलिक काम करते थे।
बीती 17 जून को दोनों घर जाने की बात कहकर निकले थे। बाद में पता चला कि दोनों कारीगर अपने साथ 500 ग्राम सोना भी ले गए।
जिसकी कीमत करीब 14 लाख रुपये है। जहांगीर ने दोनों से मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कॉल नहीं रिसीव की। उन्होंने अमीनाबाद कोतवाली में शिकायत की है।
विज्ञापन