फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman murdered in a land dispute

आजादी के जश्न पर खून के धब्बे, छलनी किया महिला का सीना

Fri, 16 Aug 2013 04:33 PM IST
लखनऊ/संजय त्रिपाठी
लखनऊ/संजय त्रिपाठी Updated Fri, 16 Aug 2013 04:33 PM IST
विज्ञापन
woman murdered in a land dispute

इंटौजा के पांडे के टोला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

विज्ञापन


एक तरफ जब पूरे शहर में आजादी की 67वीं वर्षगांठ का जश्न मनाया जा रहा था, पांड के टोला में जमीन को लेकर विवाद छिड़ा हुआ था।

जरा सी कहासुनी हत्या में तब्दील हो जाएगी, इसका अंदाजा न सुधा पांडे को था न ही आस-पास के लोगों को। जमीन का मसला कुछ इतना बढ़ गया कि सुधा के बगल वाले मकान में रहने वाले सोनू मिश्र ने उसे गोली मार दी।

पुलिस के मुताबिक, काफी दिनों से सोनू मिश्र का 58 वर्षीय सुधा पांडे के साथ एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार सुबह फिर यह मामला गरम हो गया।

बात ही बात में सोनू मिश्र ने आपा खो दिया और सुधा पांडे के सीने पर ही गोली चला दी।

मामला पुलिस तक पहुंचता, तब तक आरोपी सोनू मिश्र फरार हो चुका था। हत्या के बाद इलाके का माहौल तनावग्रस्त हो गया और वहां पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी।

हालांकि, शुक्रवार को पुलिस ने सोनू मिश्र को उसके तमंचे व दो साथियों के साथ धर दबोचा है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed