फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman killed in homosexual relationships

सहेली संग रिश्ते में खलल, कर दिया कत्ल

Wed, 29 Jan 2014 12:03 PM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 29 Jan 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
Woman killed in homosexual relationships

गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक महिला प्रधान ने मंगलवार सुबह सपा कार्यकर्ता व ठेकेदार के घर पर हंगामा किया और उसकी एनजीओ संचालिका पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


आसपास के लोगों को एकत्र होते देख उसने घर के बाहर हवाई फायरिंग भी की और कार से भागने लगी।

पुलिस ने नागरिकों की मदद से महिला प्रधान व उसके एक साथी को गिरफ्तार करके वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद कर ली है।

तहकीकात में पता चला कि सपा कार्यकर्ता ने अपनी पत्नी व महिला प्रधान के बीच आपत्तिजनक रिश्तों पर नाराजगी जताई थी। इस पर विवाहिता ने सोमवार रात घर में रुकी महिला प्रधान से बेरुखी कर दी थी।
विज्ञापन


गोंडा के कटरा सहवाजपुर गांव की प्रधान सुमन सिंह ने मंगलवार सुबह अपने भतीजे विपिन सिंह व साथी शिवम मिश्रा के साथ मोहल्ला इस्माइलगंज निवासी बबलू सिंह के घर पर हंगामा किया और उनकी पत्नी दीपा सिंह (36) की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीखपुकार व गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोग दौड़े। इस पर सुमन ने दहशत फैलाने के इरादे से दो और फायर किए और कार में सवार होकर भागने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नागरिकों की मदद से घेराबंदी करके सुमन व शिवम को गिरफ्तार कर लिया,जबकि विपिन सिंह फरार हो गया।
 
बबलू सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी दीपा ओम जागृति सेवा संस्थान नामक एनजीओ चलाती थी। दो-तीन साल पहले दीपा की मड़ियांव की हिमसिटी निवासी सुमन सिंह से दोस्ती हुई।

गोंडा के करनैलगंज क्षेत्र के गांव कटरा सहवाजपुर की प्रधान सुमन सिंह नगरनिगम में ठेकेदारी भी करती थी। दीपा ने उसे अपने एनजीओ से जोड़ा। इसके साथ दोनों की दोस्ती गहरी होती चली गई।


सुमन अक्सर दीपा के साथ रात में उसके घर रुकने लगी। सुमन कभी शराब के नशे में धुत होकर उसके घर आती तो कभी उसके घर में शराब पीती थी।

सुमन व दीपा के रिश्तों को लेकर संदेह होने बबलू ने अपनी पत्नी से आपत्ति जताई और सुमन से दूरी बनाने के लिए दबाव बनाने लगा।

दीपा भी सुमन की हरकतों से परेशान थी। सोमवार रात भी सुमन नशे में धुत होकर दीपा के घर पहुंची और उसके साथ रुकी, लेकिन दीपा उससे बेरुखी से पेश आई।

इसे लेकर दोनों के बीच मंगलवार सुबह जमकर झगड़ा हुआ। गुस्से में तमतमाई सुमन ने अपने भतीजे विपिन को फोन करके बबलू के घर बुलाया।

थोड़ी देर में विपिन अपने साथी शिवम मिश्रा व नौकर राजेश के साथ वहां पहुंच गया। सुमन ने कार के डैशबोर्ड में रखी पिस्टल निकाली और बबलू के घर में घुसकर दीपा को गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed