फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman brutally murdered her boyfriend

मिलने आया प्रेमी और प्रेमिका ने दी खौफनाक मौत

Sat, 28 Mar 2015 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा Updated Sat, 28 Mar 2015 10:51 AM IST
विज्ञापन
woman brutally murdered her boyfriend

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने की चाह में मुंबई से गोंडा आए एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

विज्ञापन


गुरुवार रात युवक उसके घर पहुंचा तो किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे गुस्साई प्रेमिका ने ईंट से कूंच-कूंचकर उसकी हत्या कर दी।

ग्राम प्रधान की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। देहात कोतवाली क्षेत्र खोरहंसा के पंडित पुरवा का जयप्रकाश वर्मा पत्नी पूनम के साथ मुंबई में मजदूरी करता है।

तीन दिन पहले पूनम मुंबई से अपने मायके नगर कोतवाली क्षेत्र के पथवलिया पोर्टंरगंज आई थी। पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात पथवलिया के प्राथमिक विद्यालय के समीप काली थान पर जागरण चल रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच, देर रात साढ़े 12 बजे लोगों को चीख सुनाई पड़ी। मौके पर जाकर देखा तो वहां एक युवक का शव पड़ा था।

मामले में ग्राम प्रधान पथवलिया संचित यादव ने पूनम के खिलाफ नगर कोतवाली में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कई दिनों से लगा रहा था चक्कर

woman brutally murdered her boyfriend

नगर कोतवाल शिवपति सिंह के अनुसार मुंबई के थाणे का रहने वाला बादशाह पूनम से प्रेम करता था।

पूनम जब मुंबई से यहां आ गई तो वह उससे मिलने यहां भी आ पहुंचा। कोतवाल के मुताबिक तीन दिनों से वह पूनम के घर के चक्कर लगा रहा था।

बृहस्पतिवार देर रात वह पूनम के घर में घुस गया। वहीं पर दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे गुस्से में आकर पूनम ने बादशाह की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed