{"_id":"6092746133905939da338dcce31f8778","slug":"wife-s-murder-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती पत्नी के माथे से तमंचा सटाकर गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भवती पत्नी के माथे से तमंचा सटाकर गोली मारी
संजय त्रिपाठी/अमल उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 03 May 2014 10:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुरगंज क्षेत्र में एक युवक ने शुक्रवार दोपहर गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद ससुर को फोन कर तबीयत खराब होने की जानकारी देने के साथ ही शव लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंच गया।
विज्ञापन
डॉक्टरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
एसओ ठाकुरगंज शशिकांत यादव ने बताया कि मोहिनीपुरवा में साजिद अली का किसी बात पर पत्नी तबस्सुम से झगड़ा हो गया।
इसके बाद पत्नी को कमरे में घसीट ले गया और चेहरे से तमंचा सटाकर गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर किराएदार मुनक्के यादव मौके पर पहुंचा।
खून से लथपथ तबस्सुम ने बताया कि पति ने गोली मार दी है। इस बीच साजिद ने अपने ससुर मो.साजिद को फोन कर कहा कि गर्भवती तबस्सुम छत से गिरकर घायल हो गई है और उसे अस्पताल ले जा रहा है।
विज्ञापन
तबस्सुम को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हसनगंज की बांसमंडी निवासी मो.साजिद ने बेटी के पति साजिद अली,ससुर साबिर,सास रेशमा व देवर फैसल पर दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
बताया कि मूलरूप से सीतापुर के कस्बा लहरपुर में रहने वाले साजिद अली से आठ महीने पहले अपनी बेटी तबस्सुम की शादी की थी। ससुराल वाले दहेज की खातिर उसे प्रताड़ित करते थे।
एसओ का कहना है कि तफ्तीश के दौरान पता चला कि कबाड़ का काम करने वाले साजिद अली का अक्सर अपनी पत्नी से झगड़ा होता रहता था और दोपहर उसके छोटे भाई का तबस्सुम से विवाद हो गया। इस पर साजिद ने उसे गोली मार दी।
तबस्सुम की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके के लोग ससुराल पक्ष के लोगों को देखते ही भड़क गए। कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।
सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने मायके पक्ष के लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने आरोपी पति साजिद व उसके मौसेरे भाई राजू को मौके से ही पकड़ लिया है।