फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wedding cancel

नशेड़ियों ने किया उत्पात, दुल्हन ने लौटा दी बारात

Sat, 10 May 2014 11:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ Updated Sat, 10 May 2014 11:23 AM IST
विज्ञापन
Wedding cancel

गाजीपुर में बृहस्पतिवार को एक शादी समारोह में दूल्हे के नशेबाज दोस्तों ने जमकर उत्पात मचाया। नशे में धुत होकर डीजे पर डांस करते समय महिलाओं से अभद्रता शुरू कर दी। दुल्हन की सहेलियों को भी खींचने लगे।

विज्ञापन


हरकतें बर्दाश्त से बाहर होने पर वधु पक्ष के लोगों ने विरोध किया तो गाली-गलौच के साथ मारपीट करने लगे। यहां तक कि दुल्हन के पिता और उनके रिश्तेदारों को भी नहीं बख्शा।
विज्ञापन


गेस्टहाउस में सबको दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। डीजे बंद करने पर संचालक को धुन दिया। आखिरकार दुल्हन ने हिम्मत दिखाते हुए शादी से इन्कार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थित संभाली। इसके बाद बारात बैरंग लौटा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजीपुर के सर्वोेदयनगर निवासी युवती की शादी बालागंज रस्तोगीनगर निवासी पार्किंग स्टैंड ठेकेदार सुनील से तय हुई थी। कुकरैल मार्ग स्थित श्री राम मैरिज लॉन में शादी समारोह था।

रात करीब 11 बजे बारात गेस्ट हाउस पहुंची। नशे में धुत दूल्हे के दोस्त डीजे पर झूमने लगे। नशेबाजों ने दुल्हन की सहेली व कई युवतियों को खींचकर डांस करने का प्रयास किया। इससे आक्रोश फैल गया।

समझाने पर नशेबाज जनातियों से भिड़ गए। बुजुर्गों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। रात करीब 12 बजे डीजे बंद करने पर नशेबाज फिर भड़क उठे और डीजे संचालक को पीट दिया।

दुल्हन के पिता व चाचा ने नशेड़ियों को समझाने का प्रयास किया तो वह गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए। बताते हैं कि नशेबाजों ने दुल्हन पक्ष के लोगों को गेस्ट हाउस में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।


मारपीट से समारोह में भगदड़ मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर आ गई और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। पिता व चाचा की पिटाई से आहत दुल्हन ने शादी से इन्कार करते हुए बारात लौटा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed