फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   villagers protest for youth tourtered by police in ayodhya.

अयोध्या: महिला द्वारा तहरीर देने पर युवक को तीन दिन किया प्रताड़ित, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर छुड़वाया

Wed, 02 Jun 2021 12:59 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 02 Jun 2021 12:59 AM IST
सार

ग्रामीणों का आरोप है कि महिला युवकों को अपने जाल में फंसा लेती थी और पैसे न देने पर थाने में उनके खिलाफ तहरीर दे देती थी।

विज्ञापन
villagers protest for youth tourtered by police in ayodhya.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र के मुंगीशपुर पूरे मठिया निवासी युवक को अभद्र महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पकड़ कर तीन दिन तक पुलिस हिरासत में रखकर प्रताड़ित किए जाने का मामला पूरी तरह से गरमा गया है।

विज्ञापन


पुलिस की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने  रोड जाम कर हिरासत में रखे गए युवक को तत्काल छोड़े जाने की मांग की। लगभग 45 मिनट तक फैजाबाद रायबरेली मार्ग जाम रहा और पुलिस प्रशासन के मान मनौव्वल एवं समझाने बुझाने के बाद उग्र एवं आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए तब जाकर यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन


मुंगीसपुर गांव के लोगों का आरोप है कि एक महिला जो अक्सर किसी न किसी युवक को अपने जाल में फंसाकर उससे मोटी रकम लेकर सुलह समझौता कर लेती है। जिस युवक के द्वारा महिला को रकम नहीं दी जाती, उसे किसी न किसी मनगढ़ंत कहानी बनाते हुए थाने पर तहरीर देकर परेशान किया जाता है। इसी का शिकार मुंगेशपुर पूरे मठिया गांव निवासी युवक गुलशन कुमार भी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक गुलशन को फिलहाल छोड़ दिया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed