फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   villagers made ruckus after murder of a businessman in ambedkar nagar.

अंबेडकरनगर में व्यापारी के कत्ल पर बवाल, सीओ को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा, सिर फटा

Wed, 04 Jul 2018 02:21 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर Updated Wed, 04 Jul 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
 villagers made ruckus after murder of a businessman in ambedkar nagar.
सीओ के के मिश्र को घेरकर पीटते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

अंबेडकर नगर के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात निमंत्रण से लौटे किराना व्यापारी की घर के दरवाजे पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद रात में ही सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। बवाल की आशंका में पुलिस ने देर रात किसी तरह शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मगर सुबह होते ही सैकड़ों लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन


आरोप है कि, लोगों को खदेड़ रही पुलिस पीड़ित परिवार के बरामदे तक पहुंच गई और वहां पीड़ित परिवार की महिलाओं की पिटाई कर दी। इससे लोग भड़क उठे और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसी दौरान सीओ आलापुर के के मिश्र लोगों के बीच घिर गए। आक्रोशित लोगों ने लाठी-डंडे से उनकी जमकर पिटाई कर दी। हमले में सीओ समेत चार पुलिसकर्मी और पुलिस कार्रवाई में तीन ग्रामीण घायल हुए हैं।
विज्ञापन


बवाल बढ़ता देख पुलिस मौके से भाग निकली। बाद में स्थानीय भाजपा विधायक ने किसी तरह लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। इसी दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में पोस्टमार्टम के बाद मृतक व्यापारी का अंतिम संस्कार कम्हरिया घाट पर किया गया। घटना को लेकर मृतक के पिता की तहरीर पर तीन अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। अभी घटना का कोई कारण नहीं स्पष्ट हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर के अंदर जा रहे व्यापारी को गोलियों से भून डाला

 villagers made ruckus after murder of a businessman in ambedkar nagar.
बलप्रयोग में छूटी पुलिसकर्मियों की जैकेट व टोपी दिखाती महिलाएं व घायल सीओ के के मिश्र। - फोटो : amar ujala

दरअसल, राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के पदुमपुर बाजार निवासी किराना व्यापारी राकेश जायसवाल (30) पुत्र आत्मा की घर के निचले हिस्से में दुकान है। सोमवार रात राकेश एक निमंत्रण में गए थे। देर रात वहां से लौटकर बाइक खड़ी करके राकेश दुकान से होते हुए घर के भीतर जा रहे थे। तभी बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे। इनमें से दो युवक राकेश के नजदीक पहुंचे और एक ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

राकेश को तीन गोलियां मारने के बाद तीनों हमलावर बाइक पर बैठकर जहांगीरगंज की ओर भाग गए। घटना से चीखपुकार मच गई। राकेश को परिवार के लोग निजी वाहन से पड़ोसी जनपद आजमगढ़ की रानीपुर सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन देर रात शव लेकर पदुमपुर पहुंचे। इस बीच राकेश की हत्या की जानकारी पाकर उनके घर सैकड़ों लोग जुटने लगे। किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए कई थाने की फोर्स पुलिस प्रशासन ने लगा दी। एसडीएम आलापुर व सीओ जलालपुर समेत कई अन्य अधिकारी मौके पर डट गए।

लोगों में आक्रोश बढ़ता देख पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मगर सुबह होते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने पदुमपुर चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। राजेसुल्तानपुर समेत कई थानों की फोर्स ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में एसपी संतोष कुमार मिश्र के साथ सीओ आलापुर केके मिश्र व कई अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।

सीओ का सिर फटा और दाहिना हाथ टूटा

 villagers made ruckus after murder of a businessman in ambedkar nagar.
कत्ल के बाद मचा हंगामा। - फोटो : amar ujala

पुलिसकर्मी जाम लगा रहे लोगों को हटा रहे थे। जहांगीरगंज थानाध्यक्ष संतोष सिंह बिसेन पर आरोप है कि उन्होंने लाठी भांजनी शुरू कर दी। इससे भगदड़ में कुछ लोग गिर पड़े तो पुलिसकर्मी उन पर टूट पड़े। भीड़ को खदेड़ रहे पुलिसकर्मी पीड़ित परिवार के बरामदे में घुस गए। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने पीड़ित परिवार की महिलाओं की भी पिटाई कर दी। इससे स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क गया। ग्रामीणों ने पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया।

लाठी-डंडे लेकर लोगों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। सीओ आलापुर केके मिश्र एक दुकान में घुसे तो लोगों ने उन्हें घेर लिया और पिटाई शुरू कर दी। वे बाहर निकले, तो उन पर पथराव के साथ ही लाठी-डंडे से पिटाई कर दी गई। इससे सीओ का सिर फट गया और दाहिना हाथ टूट गया। सीओ के सिर में 22 टांके लगे हैं।

दरोगा अफसर आलम व सिपाही अमर के अलावा दो अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। वहीं, तीन ग्रामीण भी घायल हुए हैं। स्थिति बिगड़ती देख अधिकारियों ने किसी प्रकार का बल प्रयोग करने के बजाए विवाद टालने के लिए पीछे हटने का निर्णय लिया।ग्रामीणों ने वाहनों पर भी पथराव किया। इससे सीओ आलापुर के वाहन का शीशा टूट गया।

मृतक के पिता ने दी तहरीर, तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 villagers made ruckus after murder of a businessman in ambedkar nagar.
मृतक राकेश जायसवाल। - फोटो : amar ujala

बाद में पूर्व विधायक त्रिवेणीराम एवं वरिष्ठ भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और परिवारीजनों को समझाया। विधायक अनीता कमल भी मौके पर पहुंचीं। दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ।

उधर, मृतक राकेश के पिता आत्माराम की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष राजजीत बिंद ने बताया कि, छानबीन की जा रही है। घटना का कोई कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed