फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Video of taking bribe viral

मुख्य आरक्षी ने शस्त्र लाइसेंस की फाइल बढ़ाने को मांगे 500 रुपये, वीडियो वायरल, निलंबित

Fri, 15 Mar 2019 01:11 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Fri, 15 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
Video of taking bribe viral
आरोपी सिपाही - फोटो : अमर उजाला
हत्या और डकैती के आरोपों से घिरी खाकी का दामन इस बार रिश्वतखोरी में दागदार हो गया। पुलिस ऑफिस स्थित डीसीआरबी में तैनात मुख्य आरक्षी हमीदुल्लाह ने शस्त्र लाइसेंस की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 500 रुपये मांगे जिसका वीडियो बना लिया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मुख्य आरक्षी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो देखकर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने मुख्य आरक्षी को निलंबित करके सहायक पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विक्रांत वीर को जांच सौंपी है।
विज्ञापन


मुख्य आरक्षी ने किससे रिश्वत मांगी थी? यह फिलहाल पता नहीं चल सका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्य आरक्षी हमीदुल्लाह डीसीआरबी में शस्त्र लाइसेंस की फाइलों का काम देखता था। एक शस्त्र लाइसेंस की फाइल आगे बढ़ाने के लिए उसने 500 रुपये रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदक ने मुख्य आरक्षी का रिश्वत लेते हुए वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्य आरक्षी की करतूत से महकमा शर्मसार हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों को अपने अधीनस्थों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश देते हुए भविष्य में रिश्वतखोर पुलिसकर्मियों को रवैया सुधारने की चेतावनी दी है।

क्राइम ब्रांच से लाइन हाजिर होने पर जुगाड़ से कराई थी डीसीआरबी में तैनाती
मुख्य आरक्षी हमीदुल्ला जुगाड़ में माहिर है। वह क्राइम ब्रांच में तैनात रह चुका है। कुछ महीने पहले वहां से उसे लाइन हाजिर किया गया था, लेकिन उसने जुगाड़ से अपनी तैनाती पुलिस ऑफिस स्थित पैरवी प्रकोष्ठ में करा ली। यहां कुछ दिन बिताने के बाद उसने डीसीआरबी में तैनाती करा ली।


पुलिस ऑफिस में खुलेआम चलता है रिश्वतखोरी और वसूली का खेल
पुलिस ऑफिस में खुलेआम रिश्वतखोरी और वसूली का खेल चलता है। चरित्र सत्यापन में कई बार पुलिसकर्मियों को रुपया लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा जा चुका है। ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई भी हुई, लेकिन रिश्वतखोरी व वसूली का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed