फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uptu registar son proved mobile thief.

यूपीटीयू के रजिस्टार का बेटा निकला मोबाइल चोर

Sat, 29 Nov 2014 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 29 Nov 2014 05:48 PM IST
विज्ञापन
uptu registar son proved mobile thief.

विकास नगर पुलिस ने उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) के पूर्व रजिस्ट्रार के बेटे को मोबाइल चुराने के आरोप में बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


उसने महीना भर पहले एक दुकान से कीमती मोबाइल उड़ाया था। सर्विलांस सेल की मदद से आरोपी को पकड़ने के साथ पुलिस ने दुकान के सीसीटीवी फुटेज ठोस सुबूत के रूप में कोर्ट में पेश किए हैं।
विज्ञापन


एसओ विकासनगर रजितराम यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार रात टेढ़ी पुलिया के पास घेराबंदी करके जानकीपुरम के आईईटी कैंपस में रहने वाले अंकित सिंह को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 21 अक्तूबर की रात दर्स इंटरप्राइजेज से चुराया मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागपत के थाना बड़ौत के गांव बिजरौल के मूल निवासी अंकित ने कुबूला कि उसके पिता उदयवीर सिंह तोमर यूपीटीयू के पूर्व रजिस्ट्रार हैं। मोबाइल चोरी के मामले में अंकित की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही उसकी सिफारिश में फोन घनघनाने के साथ कई कद्दावर लोग थाने पहुंचे।

हाथ की सफाई से पार किया था स्मार्टफोन

uptu registar son proved mobile thief.

अंकित से पूछताछ के बाद एसएसआई धर्मेंद्र शुक्ला ने जानकारी दी कि अंकित ने 21 अक्तूबर की रात 8:27 बजे दर्स इंटरप्राइजेज से 18500 रुपये कीमत का सैमसंग ग्लैक्सी एस-4 मोबाइल चुराया और कुछ देर बाद चुपके से निकल गया था।

स्टाक में सेट कम नजर आने पर दुकानदार अशोक कुमार शुक्ला ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक युवक को मोबाइल चुराते देख उन्होंने 29 अक्तूबर को विकासनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ सीसीटीवी फुटेज की प्रति उपलब्ध कराई।

पुलिस ने मोबाइल के आईएमईआई नंबर के आधार पर इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद से तलाश शुरू की। करीब तीन हफ्ते बाद अंकित ने उसमें सिमकार्ड लगाया। इस पर संबंधित कंपनी से कॉल डिटेल एकत्र करके लोकेशन ट्रेस करते हुए अंकित की तलाश शुरू की गई थी।

एसएसआई ने बताया कि मोबाइल चोरी के मामले बेटे की गिरफ्तारी का पता चलने पर उदयवीर सिंह भी थाने पहुंचे।
उन्होंने दुकानदार अशोक कुमार पर अपने बेटे का मोबाइल हड़पने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed