{"_id":"5b7d713442c792465d1d2813","slug":"up-stf-arrested-criminal-from-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 22 Aug 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
आरोपी विजय सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी एसटीएफ ने बुधवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए 50 हजार के इनामी बदमाश विजय सिंह उर्फ विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। विजय के खिलाफ फैजाबाद, आजमगढ़ और बस्ती के कई थानों में मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
एसटीएफ कई दिनों से इसकी तलाश में जुटी हुई थी। आजमगढ़ से फरार इस अपराधी के दिल्ली में छिपे होने की सूचना मिलने के बाद एसटीएफ की एक टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आज इसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बताते चलें कि 26 मई को विजय सिंह ने अपने दो साथियों के साथ अरुण नामक युवक पर जानलेवा हमला किया था। इस घटना के बाद मामले की सूचना आजमगढ़ पुलिस ने एसटीएफ को दी थी।
विज्ञापन
आरोपी की गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस पर फायरिंग करने के साथ ही विजय मौके से भागने में कामयाब हो गया था, जबकि इसके दो साथियों रितेश और अनुराग सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी विजय के खिलाफ फैजाबाद, बस्ती और आजमगढ़ में कई मुकदमे दर्ज हैं। जिसके चलते पुलिस को काफी समय से इसकी तलाश थी।