फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uncontrolled car creates trouble for people.

बेकाबू कार चालक ने मचाया कोहराम, कइयों को ठोका

Fri, 08 Apr 2016 03:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 08 Apr 2016 03:04 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car creates trouble for people.
लोगों ने गुस्से में कार तोड़ दी - फोटो : amar ujala

ऐशबाग में बृहस्पतिवार रात नौसिखिए कार चालक ने अंधाधुंध गति से कार चलाकर राहगीरों की जान खतरे में डाल दी। कई लोगों को टक्कर मारने के बाद चालक ने कार कंघीवाली गली में रोक दी।

विज्ञापन


इससे पहले वह कार से उतरता, पीछा कर रहे लोग आ गए और उसे घेर लिया। शीशा बंद करने पर लोगों ने कार पर गुस्सा उतारा।
कार में आग लगाकर चालक को जिंदा फूंकने की कोशिश की।

संवेदनशील इलाके में दो समुदाय के लोगों के आमने-सामने होने की सूचना पाकर छह थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बीच कार चालक भाग निकला।

किसी को टक्कर मारी तो किसी का ठेला उड़ा दिया

Uncontrolled car creates trouble for people.
चालक को भीड़ ने पीटा - फोटो : amar ujala

रात करीब साढ़े नौ बजे बेकाबू इंडिगो कार चालक ने सबसे पहले ऐशबाग वाटर वर्क्स रोड पर स्कूटर से दूध लेने जा रहे संत सुदर्शनपुरी निवासी सुरेश धानुक को टक्कर मारी।

इसके बाद कार चालक रामलीला मैदान की तरफ मुड़ गया। यहां पीली कॉलोनी दारू गोदाम के बाहर मोहन कुमार अरोड़ा के चाय के ठेले के परखच्चे उड़ा दिए। इसमें मोहन के पैर चोटिल हो गए।

चालक ने कार माधव पैलेस से बिल्लौचपुरा जाने वाली सड़क पर मोड़ दी। रास्ते में आने वाले हर व्यक्ति को टक्कर मारते हुए याहियागंज कंघीवाली गली में जाकर रुक गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीछा कर रहे लोगों ने कार तोड़ दी

Uncontrolled car creates trouble for people.
छह थानों की पुलिस ने हालात काबू किए - फोटो : amar ujala

पीछा कर रहे लोग वहां पहुंच गए और शीशे तोड़कर कार क्षतिग्रस्त कर दी। इसके बाद आग लगाने की कोशिश की। आसपास के लोग बाहर निकल आए और करीब डेढ़ हजार की भीड़ एकत्र हो गई।

ठाकुरगंज, बाजारखाला, वजीरगंज, अमीनाबाद सहित छह थानों की पुलिस ने हालात काबू किए।

इलाकाई लोगों का कहना है कि कार शादिल नाम का युवक चला रहा था। शादिल ने जहां कार खड़ी की थी, वहां उसके भाई आदिल की मोबाइल फोन की दुकान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed