यूपीः तंत्र-मंत्र के चक्कर में दो बच्चों की चढ़ाई बलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंत्र मंत्र के चक्कर में दो नवजात की हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर पूजन सामग्री मिली है। मासूमों का अंग भंग भी किया गया है। ऐसे में आशंका है दोनों नवजात की बलि चढ़ाई गई है।
एएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। मामले के खुलासे के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। हालांकि पुलिस बलि की बात से इनकार कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र में रद्वेपुरवा रोड स्थित खेत में शनिवार सुबह करीब पांच-छह दिन की उम्र के दो नवजात बच्चों के शव पड़े मिले। इसमें एक बालक है, जबकि दूसरी बालिका।
खेत में लाल कपड़ा बिछा हुआ था। उसके पास ही वंदन, लौंग, पान, सुपारी, आधी जली धूप बत्ती, चूड़ी, कंघा शीशा सहित श्रृंगार का सारा सामान पड़ा था।
बलि चढ़ाने से पहले बेदर्दी से काटे हाथ-पैर
शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। दोनों नवजात के हाथ और पैर बेदर्दी से काटे गए थे। जिनका पता नहीं चला सका। उनके शरीर पर वंदन आदि भी लगा था।
लोगों ने बलि चढ़ाने की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी बीसी दुबे का कहना है कि नवजात शिशु कहां से आए और घटना में कौन शामिल है इसके लिए जांच टीम बनाई गई है।
बलि चढ़ाने पर संशय है। नवजात का गला नहीं कटा है सिर्फ हाथ पैर कटे हैं।अस्पताल व नर्सिंग होमों की भी जांच कराई जा रही है। क्राइम ब्रांच को भी इसमें लगाया गया है। जल्द ही घटना की हकीकत सामने लाई जाएगी।