फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two men kidnapped and brutally beaten in Aliganj in Lucknow.

अलीगंज: देर रात खाना खाने गए दो युवकों का अपहरण कर पीटा, एक की मौत, एक की हालत नाजुक

Sat, 17 Jul 2021 02:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 17 Jul 2021 02:52 PM IST
सार

खदरा निवासी सुमित मिश्रा (25) शुक्रवार रात अपने मित्र पंकज कुमार शर्मा (23) और मामा के लड़के लकी शुक्ला के साथ अलीगंज थाना क्षेत्र में गल्ला मंडी के पास स्थित गुप्ता होटल पर खाना खाने गया था तभी एसयूवी सवार कुछ लोग पहुंचे और सुमित और पंकज को अगवा कर त्रिवेणी नगर के एक मकान में ले गए।

विज्ञापन
Two men kidnapped and brutally beaten in Aliganj in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगंज थाना क्षेत्र में गल्ला मंडी के पास शुक्रवार देर रात होटल पर खाना खाने गए तीन युवकों में से दो का एसयूवी सवार हमलावरों ने अपहरण कर लिया। उसके बाद त्रिवेणी नगर के एक मकान में ले जाकर दोनों की जमकर पिटाई करने के बाद उन्हें सड़क किनारे फेंक कर भाग गए। सूचना पर पुलिस ने दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


खदरा निवासी सुमित मिश्रा (25) शुक्रवार रात अपने मित्र पंकज कुमार शर्मा (23) और मामा के लड़के लकी शुक्ला के साथ अलीगंज थाना क्षेत्र में गल्ला मंडी के पास स्थित गुप्ता होटल पर खाना खाने गया था तभी एसयूवी सवार कुछ लोग पहुंचे और सुमित और पंकज को अगवा कर त्रिवेणी नगर के एक मकान में ले गए। वहां दोनों की जमकर पिटाई के बाद हमलावर उन्हें सड़क पर फेंक कर भाग गए।
विज्ञापन


देर रात करीब 3:00 बजे सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया जबकि पंकज की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में अलीगंज पुलिस ने सुमित के साले आयुष पांडे, उसके ड्राइवर आदेश सिंह उर्फ जीतू समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित का पत्नी से हुआ था विवाद

सुमित मिश्रा ने 6 माह पूर्व मड़ियावं इलाके में रहने वाले ललित चंद्र पांडे की पुत्री के साथ भागकर लव मैरिज की थी। इसको लेकर सुमित का ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। हालांकि बाद में सुमित की पत्नी के बेटा हुआ तो उसके मायके वालों से बोलचाल शुरू हो गया। छानबीन में पता चला कि कुछ दिन पहले सुमित ने अपनी पत्नी को उसके पिता के ड्राइवर आदेश सिंह उर्फ जीतू के साथ देख लिया था। इसको लेकर सुमित ने पत्नी की पिटाई की थी। जिसके बाद वह बच्चा लेकर मायके चली गई थी।

माना जा रहा है इसी विवाद को लेकर सुमित के साले आयुष पांडे और उसके चालक आदेश सिंह उर्फ जीतू ने अपने साथियों के साथ मिलकर यह वारदात अंजाम दी है। अलीगंज इंस्पेक्टर पन्ने लाल यादव का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed