फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two killed in accident

बाइक के खुले स्टैंड ने छीनी दो युवकों की जिंदगी

Fri, 20 Dec 2013 01:43 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 20 Dec 2013 01:43 AM IST
विज्ञापन
Two killed in accident

अमीनाबाद में बुधवार रात मामूली सी चूक दो युवकों की जिंदगी पर भारी पड़ गई। श्रीराम तिराहा मोड़ पर खुले साइड स्टैंड के सड़क पर टकराने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

विज्ञापन


हादसे में बाइक पर सवार दो साथी फोटोग्राफर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने उन्हें बलरामपुर अस्पताल ले गई। एक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया,जबकि दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


आलमबाग के अर्जुननगर निवासी जितेंद्र चौरसिया का बेटा सोनू (31) व रनिंग शेड कॉलोनी निवासी रेलकर्मी रमेश चंद्र सिन्हा का बेटा अंकित (24) पेशे से फोटोग्राफर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों मॉडल हाउस में आनंद फिल्म सेंटर में काम करते थे। परिवार के अनुसार बुधवार दोनों जानकीपुरम एक पार्टी में फोटो शूट करने गए थे। रात करीब एक बजे सोनू अपनी बाइक से अंकित को लेकर लौट रहा था।


अमीनाबाद में श्रीराम तिराहा के पास साइड स्टैंड खुला होने से सड़क पर लड़ा और तेज रफ्तार के चलते बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दोनों सड़क पर गिरे और गंभीर रूप से चोट लगने से बेसुध हो गए।

आसपास की लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों को बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक सोनू की मौत हो चुकी थी। उधर,इलाज के दौरान अंकित ने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed