{"_id":"3b7ce4073d445a94ad7cd4f08ad95266","slug":"two-friends-murdered-body-hang-on-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव अफेयर ने ली दो जिगरी दोस्तों की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लव अफेयर ने ली दो जिगरी दोस्तों की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 01 Feb 2014 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदपुरखाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में दो दोस्तों की हत्या कर उनके शवों को पेड़ से लटका दिया गया। शुक्रवार की सुबह एक बाग में पेड़ से लटके मिले दोनों युवकों के शवों को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मृतकों के परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने इस हत्याकांड में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के गड़चप्पा गांव के बाहर बालकराम नाग के बाग में लगे आम के पेड़ पर दो युवकों के शव फांसी के फंदे से लटके होने की सूचना वहां के ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह पुलिस को दी।
विज्ञापन
युवकों की शिनाख्त अनिल यादव (20) पुत्र शंकर यादव निवासी कटरा टाड़ा व अवनीश उर्फ छंगा मिश्रा (24) पुत्र हीरालाल निवासी मोहम्मदपुर खाला के रूप में हुई है।
मृतक अनिल के पिता शंकर यादव ने पुलिस को तहरीर देकर क्षेत्र के ही भगनापुर गांव निवासी सर्वजीत, रामभजन व रामभजन के पुत्र दुर्गेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। एसओ सुंदर सिंह सोलंकी ने बताया कि क्षेत्र की एक युवती से अनिल का प्रेम प्रसंग चल रहा था।
कई बार समझाने के बाद भी जब दोनों नहीं माने तो आरोपियों ने अनिल को मौत के घाट उतारने की तैयारी कर ली। हालांकि अनिल के साथ मारे गए छंगा मिश्रा की जान तो दोस्ती के चलते चली गई।
मुख्य निशाना तो अनिल ही था पर उसके साथ रहने के चलते इस हत्याकांड में छंगा को भी अपनी जान गवांनी पड़ी। मामले की जांच व आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना को कैसे अंजाम दिया गया, पता चल सकता है।