फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two child drowned in river gomati in Lucknow.

गोमती में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत

Fri, 21 Apr 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 21 Apr 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
two child drowned in river gomati in Lucknow.
मृतक विशाल व मोहित - फोटो : amar ujala

लखनऊ के गोसाईंगंज के कांशीराम पुरवा गांव किनारे बृहस्पतिवार दोपहर गोमती में नहाने गए दो मासूम डूब गए। चरवाहों ने मासूमों को डूबता देख घटना की जानकारी ग्रामीणों सहित पुलिस को दी। ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनो मासूमों को नदी से बाहर निकाला। एसडीएम संतोष कुमार सिंह व एसओ संजीवकांत ने मदद का आश्वासन दिया। (मृतक विशाल व मोहित)

विज्ञापन


एसओ संजीव कांत मिश्रा ने बताया कि, काशीराम पुरवां  निवासी विशाल (10) व मोहित (13) फतेहपुर गांव में निजी स्कूल में पढ़ते थे। इसमें विशाल दूसरी व मोहित पांचवीं का छात्र था। बृहस्पतिवार दोपहर स्कूल से लौटने के बाद दोनों मवेशी चराने के लिए गांव के पास स्थित गोमती की तरफ चले गए।
विज्ञापन


धूप अधिक होने के चलते दोनों गांव के अन्य लोगों संग नदी में नहाने उतर गए। इस दौरान दोनों गहराई में चले गए और डूबने लगे। यह देख मवेशी चरा रहा अन्य साथी मुकेश शोर मचाते हुए गांव की ओर भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूमों की डूबने की खबर सुनते ही गांव में अफरातफरी मच गई। आस पास के लोग नदी की ओर भागे और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मासूमों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे एसडीएम व एसओ ने पंचनामा भर शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। एसडीएम संतोष कुमार ने मृतक के परिवारीजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक अंबरीष सिंह पुष्कर ने भी गांव पहुंच कर पीड़ित परिवार का ढांढस बंधाया।

खीरे के लालच में चले गए गहराई में

two child drowned in river gomati in Lucknow.
बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

प्रत्यक्षदर्शी मुकेश ने बताया कि विशाल व मोहित नदी में नहा रहे थे। इसी बीच उन्हें नदी में बहता हुआ खीरा दिखाई दिया। यह देख दोनों उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़ गए। दोनों जैसे ही आगे की ओर बढ़े अचानक उनका पैर गहराई में चला गया। देखते ही देखते दोनों डूबने लगे। मुकेश उन्हें बचाने के लिए शोर मचाते हुए गांव की ओर  भागा लेकिन बहाव तेज होने के कारण दोनों डूब गए।

गांव में मचा कोहराम
मासूमों का शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। हर तरफ मातम छाया हुआ था। सबके जुबां पर यही था कि अभी तो दोनों हंसते हुए गए थे। ये क्या हो गया। विशाल की मां सुमन बेटे के शव को सिने से लगाए रोए जा रही थी। उधर, मोहित की मां अचेत अवस्था में पड़ी हुई थीं। मोहित का भाई पंकज व गांव के अन्य लोग परिवार को सांत्वना देने में लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed