फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two arrested who were going to sell girls.

आदिवासी लड़कियों की खरीद-फरोख्त में दो गिरफ्तार, पांच को पुलिस ने मुक्त कराया

Mon, 13 Feb 2017 08:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 13 Feb 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
two arrested who were going to sell girls.
पकड़े गए आरोपी

झारखंड की आदिवासी नाबालिग लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाले दो शातिरों को रविवार दोपहर जीआरपी ने चारबाग रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से पांच किशोरियां बचाई गई हैं। 10 से 16 साल की ये लड़कियां बेहद गरीब परिवारों की हैं।

विज्ञापन


शातिर नौकरी लगवाने का झांसा देकर किशोरियों को उनके परिवारीजनों से लेकर आए थे। इंस्पेक्टर जीआरपी सुशील कुमार सिंह का कहना है कि इन सभी को बेचने के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था। जीआरपी थाना में शातिरों के खिलाफ मानव की खरीद-फरोख्त की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार-पांच पर रविवार सुबह पांच डरी-सहमी किशोरियों के साथ दो युवकों को देखकर लोगों ने जीआरपी को सूचना दी थी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किशोरियों से पूछताछ की तो पता चला कि गांव के ही दो युवक उन्हें दिल्ली ले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैरियर के जरिए किया जाना था सौदा

two arrested who were going to sell girls.

पुलिस ने युवकों को दबोच लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए शातिर झारखंड के साहबगंज मिर्जा चौकी निवासी उदय मरांडी उर्फ मंटू व बिहार के गया इमोगंज में रहने वाला अमरजीत कुमार कहार हैं। दोनों दिल्ली जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।

उन्होंने अपने आस-पड़ोस के अत्यंत गरीब परिवार की बच्चियों को अच्छी नौकरी, पढ़ाई और बेहतर जीवन का झांसा दिया था। पांच लोग उदय और अमरजीत के झांसे में आ गए और अपनी बच्चियों को उनके सुपुर्द कर दिया। 10 से 16 वर्ष के बीच की पांच बच्चियों को लेकर वे दिल्ली जा रहे थे।

यहां एक कैरियर के जरिए बच्चियों का सौदा किया जाना था। पुलिस ने बच्चियों के परिवारीजनों से संपर्क किया है। फिलहाल सबको चाइल्ड लाइन की देखरेख में मोतीनगर स्थित राजकीय बालिका संरक्षण गृह में रखा गया है।

दिल्ली में नौकरी करता है उदय

two arrested who were going to sell girls.

उदय मरांडी ने बताया कि वह दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। दिल्ली में घरेलू कामकाज के लिए आदिवासी बच्चियों की बड़ी मांग है। उसके कई साथी बच्चियों को झारखंड से लाकर यहां निजी कंपनियों को बेचते हैं इसलिए उसने भी वैसा ही किया। अमरजीत ने बताया कि वह दिल्ली में निजी कंपनी में काम करने वाले चाचा के पास रहकर नौकरी की तलाश कर रहा है।

स्टाफ की कमी, देर रात दर्ज हुआ मामला
चारबाग रेलवे स्टेशन पर जीआरपी सिपाहियों की ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई है, जिससे स्टाफ की कमी हो गई और काम प्रभावित हो रहे हैं। सुबह गिरफ्तार किए गए शातिरों व बरामद नाबालिग लड़कियों को देर शाम तक थाने में बिठाए रखा गया। जहां देर रात मामला दर्ज कर उन्हें संरक्षण गृह भेज दिया गया।

पढ़ने की है चाहत, पर भुखमरी से हारीं
नाबालिग लड़कियों ने बताया कि पढ़ने की चाहत है। किताबें भी स्कूल से मिली हैं, पर उनके घर में भुखमरी से हालात हैं। परिवार बड़ा है और कमाने वाले कम, इसलिए भुखमरी जैसे हालात हैं। कई बार तो ऐसा हुआ कि हफ्तों फांकों की नौबत आ चुकी है। दिल्ली में कुछ काम वगैरह कर परिवार को बोझ कम करने की चाहत में जा रहे थे।

एक बच्ची के सौदे में मिलता है 3000 रुपये कमीशन

two arrested who were going to sell girls.

जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि उदय मरांडी को एक लड़की का सौदा कराने के बदले 3000 रुपये कमीशन मिलता था। वह दिल्ली में एक कैरियर को बच्चियां सौंप देता था। कैरियर एक बच्ची को 12000 रुपये में दूसरे को बेचता था।

कैरियर बच्ची को किसे और कितने रुपये में देता था, यह पता नहीं चल सका है। जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, लेकिन इनके पीछे गिरोह की आशंका है, जिसके लिए पूछताछ जारी है। जल्द ही इनके साथ काम करने वाले लोगों व पूरे रैकेट का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।

कहानियों से भरमाता रहा अमरजीत
अमरजीत ने पूछताछ में जीआरपी सिपाहियों को बताया कि वह निर्दोष है और पटना रेलवे स्टेशन पर उदय मरांडी व लड़कियों से उसकी मुलाकात हुई। जहां इन लोगों के पास टिकट केपैसे नहीं थे, इसलिए दो हजार रुपये का नोट देकर सात लोगों के टिकट बनवाए। जिसका भुगतान लखनऊ में लेने की बात हुई थी।

मामले पर चारबाग रेलवे स्टेशन के जीआरपी प्रभारी सुशील कुमार सिंह का कहना है, ‘चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार-पांच से दो शातिरों को गिरफ्तार और पांच बच्चियों को बरामद किया गया है। पकड़े गए दोनों शातिर किसी संगठित गिरोह के गुर्गे लग रहे हैं जिसकी जड़ें झारखंड से दिल्ली तक फैली हैं। गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed