फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two accused arrested in calf matter in lucknow

बछिया की पीट-पीट कर हत्या मामले में दो गिरफ्तार, 250 पर केस

Tue, 28 Mar 2017 04:02 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 28 Mar 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
 two accused arrested in calf matter in lucknow
बवाल व प्रदर्शन के कारण तैनात फोर्स - फोटो : amar ujala

सआदतगंज इलाके में बछिया को डंडे से मारने के दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अपने घर के सामने प्रदर्शन व पथराव से खफा भाजपा विधायक आला अफसरों पर जमकर बरसे।

विज्ञापन


उनके समर्थक ने 250 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। आईजी जोन ने राजधानी में तैनात रह चुके थानेदारों को आसपास के जिलों से बुलाकर ड्यूटी लगाई। पशु क्रूरता के आरोपियों की धरपकड़ व इलाके में नाकाबंदी करके हालात काबू में कर लिए गए।
विज्ञापन


संवेदनशील स्थानों पर पुलिस-पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, मोहल्ला मुगलसराय में प्रेमशंकर गुप्ता की बछिया को डंडे से पीटकर मार डालने के आरोपी आतिफ और उसके भाई फिरोज को एसओ सआदतगंज समर बहादुर यादव ने देर रात टेम्पो स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। पशु क्रूरता के दो आरोपियों की गिरफ्तारी से सोमवार सुबह इलाके के हालात सामान्य होने लगे। उधर, भाजपा विधायक सुरेश श्रीवास्तव के सहयोगी बिहारीपुर निवासी विनय शुक्ला ने 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, कातिलाना हमला व 7 क्रिमिनल लॉ अमेडमेंट एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है।

उनका कहना है कि हमलावरों ने एक राय होकर विधायक के घर के सामने उग्र प्रदर्शन व पथराव किया। इसमें एसआई उमेश चंद्र नैथानी समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। 

परचून दुकान में लूटपाट का केस

 two accused arrested in calf matter in lucknow
बवाल व प्रदर्शन के कारण तैनात फोर्स - फोटो : amar ujala

सआदतगंज के छोटा चौराहा पर परचून की दुकान करने वाले मनोज गुप्ता ने प्रदर्शन की अगुवाई के साथ जबरन बाजार बंद करा रहे लोकेश व छबीली उर्फ बुआजी को नामजद करते हुए 50 लोगों पर बलवा, मारपीट व लूटपाट का केस दर्ज कराया है।

मनोज का कहना है कि लोकेश और छबीली ने हमलावरों के साथ रविवार को उनकी दुकान पर धावा बोलकर नगदी व सामान लूट लिया। पुलिस अधिकारियों ने मनोज को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। 

केंद्रीय गृहमंत्री के कार्यक्रम से रविवार रात लौटे विधायक सुरेश श्रीवास्तव अपने घर के सामने उग्र प्रदर्शन से हैरत में पड़ गए। पुलिस के आला अफसरों को कॉल करके सख्त नाराजगी जताई। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचीं एसएसपी की जमकर क्लास ली और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।

मामूली विवाद बता रहे आला अफसर देर रात चेते। आईजी जोन ने बाराबंकी, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर से उन थानेदारों को बुलाया जो राजधानी में तैनात रह चुके थे। एसएसपी ने पीएसी व अन्य थानों की फोर्स की सआदतगंज के संवेदनशील स्थानों पर ड्यूटी लगाई। एएसपी सिटी पश्चिम जय प्रकाश व सीओ बाजार खाला आलोक सिंह खुद इलाके में सक्रिय रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed