{"_id":"5b2cadee4f1c1bae6e8b95a1","slug":"truck-ruined-toll-plaza-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा में ही ट्रक ने टोलकर्मी को रौंदा, मौके पर ही मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोल प्लाजा में ही ट्रक ने टोलकर्मी को रौंदा, मौके पर ही मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
ट्रक के नीचे दबा टोल कर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद के रैनाही टोल प्लाजा पर एक दर्दनाक हादसे में टोल कर्मी की मौत हो गई। मृतक का नाम अजय कुमार सिंह बताया जा रहा है। घटना गुरुवार देर रात को हुई। टोल प्लाजा से गुजर रहे ट्रक के नीचे आ जाने से अजय की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद ट्रक के चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश जारी कर दी है।
विज्ञापन
वहीं कर्मचारी की मौत से नाराज टोल कर्मियों ने यातायात बाधित कर दिया। पुलिस के पहुंचने और तुरंत कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद ही काम पर लौटे।