फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   triple murder in lucknow maal area

यूपी: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या से दहली राजधानी

Sat, 07 Nov 2015 02:25 AM IST
Updated Sat, 07 Nov 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
triple murder in lucknow maal area

राजधानी लखनऊ के माल थाने के थावर गांव में मरीज के भेष में आए बदमाशों ने बृहस्पतिवार देर रात झोलाछाप राजकुमार मौर्या (43) के घर धावा बोला। दरवाजा खोलते ही राजकुमार के छोटे भाई की पत्नी रंजना (30) को घर में स्थित ब्यूटी पॉर्लर में घसीट कर ले गए और उसका गला रेता डाला। इसके बाद राजकुमार के बेडरूम में पहुंचे। वहां धारदार हथियार व डंडे से वारकर राजकुमार व उसकी पत्नी आशा देवी (40) को मार डाला और भाग निकले।

विज्ञापन


इतना सब कुछ हो जाने के बावजूद घर में मौजूद डॉक्टर के छोटे भाई रामप्रकाश और बहन सीमा को भनक नहीं लगी। रामप्रकाश ने बीसी के लेनदेन का झगड़ा बताते हुए गांव के ही दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस परिवारीजनों पर संदेह जता रही। पुलिस कॉल डिटेल व अन्य तरीकों से छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


थावर गांव में मेनरोड स्थित दोमंजिला मकान में राजकुमार पत्नी आशा के साथ प्रथम तल पर रहते थे। भूतल पर उनका क्लीनिक, रामप्रकाश का जनरल स्टोर और रंजना का ब्यूटी पॉर्लर था। भूतल के पिछले हिस्से में ही रामप्रकाश पत्नी रंजना, तीन बच्चों व बहन सीमा के साथ रहता है। एसओ माल विनय कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे मरीज के भेष में बदमाशों ने राजकुमार के घर दस्तक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंजना ने दरवाजा खोला और बदमाश उसे घसीट कर ब्यूटी पॉर्लर में ले गए और गला रेतकर मार डाला। इसके बाद सीढ़ी से चढ़कर प्रथमतल पर राजकुमार के बेडरूम में पहुंचे। चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो रहे राजकुमार और आशा को उठने का मौका दिए बिना धारदार हथियार व ठोस वस्तु से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी और भाग निकले।

छत से भाई के कराहने की आवाज सुनाई दी

triple murder in lucknow maal area

रामप्रकाश का कहना है कि बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद पत्नी रंजना दुधमुंही बच्ची अंशिका को लेकर दूसरे कमरे में सीमा के साथ सोने चली गई। रामप्रकाश अपने दोनों बेटों तुषार (5, निशक्त) व इशांत (3) के साथ सोया था।

रात 1:15 बजे अंशिका के रोने पर रामप्रकाश जागा और दूसरे कमरे में गया, लेकिन रंजना कमरे में नहीं थी। रंजना को आवाज देते हुए वह गैलरी की तरफ बढ़ा, पर दरवाजा बाहर से बंद था। छत से भाई राजकुमार के कराहने की आवाज सुनाई दी।

इस पर पिछली खिड़की की तरफ जाकर शोर मचाया। आसपास के लोग दौड़े। पड़ोसी गुड्डू ने गैलरी का दरवाजा खोला और पुलिस कंट्रोल रूम फोन करके वारदात की सूचना दी। वहीं, सीमा का कहना है कि भाई रामप्रकाश ने उसे जगाकर रंजना के बारे में पूछा था। उसे भी बदमाशों के आने व तीन लोगों की हत्या करके भाग निकलने की भनक नहीं लगी।

आला अफसरों ने शुरू की छानबीन
ट्रिपल मर्डर का पता चलते र्ही आईजी जोन जकी अहमद, डीआईजी रेंज डीके चौधरी, एसएसपी राजेश कुमार व अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। क्राइम ब्रांच व सर्विलांस सेल की टीम के डॉग स्क्वॉएड, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट बुलाए गए। खोजी कुत्ता घर के चक्कर काटने के बाद थोड़ी दूर जाकर ठिठका और लौट आया।

जान बचाने के लिए जूझी थी रंजना

triple murder in lucknow maal area

ब्यूटी पॉर्लर व उससे सटे जनरल स्टोर में चूड़ियों के टुकड़े बिखरे पड़े थे। माना जा रहा है कि रंजना ने जान बचाने के लिए खासा संघर्ष किया, जाहिर है उसने शोर भी मचाया होगा। ऐसे में घर में मौजूद उसके पति रामप्रकाश व ननद सीमा का बेखबर रहना पुलिस के गले नहीं उतर रहा है।

दस्ताने पहनकर अंजाम दी वारदात

राजकुमार के घर के दरवाजे पर रबर के तीन दस्ताने पड़े मिले। इन पर खून लगा था। माना जा रहा है कि घर में दाखिल होते ही रंजना को ब्यूटी पॉर्लर में घसीट ले जाने के बाद बदमाशों ने रबर के दस्ताने पहने और उसका गला रेता। इसके बाद राजकुमार व उसकी पत्नी आशा देवी की हत्या करके भागने के दौरान दस्ताने उतारकर फेंके।

नि:संतान राजकुमार ने साली से कराई थी भाई की शादी

तहकीकात में सामने आया कि मलिहाबाद के गांव तिलन के मजरा चौधसा के मूलनिवासी राजकुमार 1991 में माल थाने के गांव गुड़वा बरौकी निवासी आशा से शादी र्हुई थी। वे नि:संतान थे। राजकुमार ने 2006 में साली रंजना की शादी छोटे भाई रामप्रकाश से कराई। रंजना और रामप्रकाश भी उसके साथ रहने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed