{"_id":"dfef2c2d3d83e06985bcadc261dad69a","slug":"train-journey-is-no-safe-for-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमजीवी एक्सप्रेस की बोगी नंबर एस-5 में हुई अश्लील हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्रमजीवी एक्सप्रेस की बोगी नंबर एस-5 में हुई अश्लील हरकत
निशांत कुमार यादव/लखनऊ
Updated Thu, 10 Oct 2013 02:25 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली से लखनऊ आ रही एक युवती के साथ श्रमजीवी एक्सप्रेस की शयनयान बोगी में युवक ने अश्लील हरकत कर दी।
विज्ञापन
जानकारी पर युवती के परिवारीजन चारबाग स्टेशन पहुंच गए और आरोपी युवक को पकड़कर जीआरपी के हवाले कर दिया।
युवती मंगलवार को ट्रेन 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस की शयनयान बोगी एस-पांच में नई दिल्ली से रवाना हुई थी। इसी बोगी में सामने वाली सीट पर गोरखपुर निवासी राम प्रताप शाही भी बैठा था।
राम प्रताप लालकिले में विदेशी पर्यटकों के लिए गाइड का काम करता है। रास्ते वह युवती से अश्लील हरकतें करने लगा।
मंगलवार देर रात ट्रेन जब लखनऊ पहुंची तो युवती के घरवाले स्टेशन पहुंच गए और आरोपी को जीआरपी के हवाले कर दिया।