फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Trade tax officer arrested in affair with young girl

21 साल की युवती से प्रेम प्रसंग में 52 साल के वाणिज्यकर अधिकारी गिरफ्तार

Mon, 24 Sep 2018 11:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 24 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
Trade tax officer arrested in affair with young girl
Demo picture

गोमतीनगर निवासी 21 वर्षीय युवती के अपहरण के आरोप में सोमवार शाम वाणिज्य कर विभाग के अधीक्षक कानपुर निवासी 52 वर्षीय राजेश देवल को पुलिस ने पकड़ लिया। युवती से उनका कई महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

विज्ञापन


युवती की मां ने उन पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ ही हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस आरोपी राजेश को पकड़कर युवती के बारे में पूछताछ कर रही है। उधर, राजेश के पकड़े जाने की सूचना मिलने के बाद विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। देर रात तक कई अधिकारी-कर्मचारी थाना में एकत्र थे।
विज्ञापन


विवेचक उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार शर्मा ने बताया कि राजेश देवल की पत्नी का देहांत हो चुका है। उनके एक बेटा व एक बेटी है जो कानपुर में रहते हैं। उनका थाना क्षेत्र में ही रहने वाली 21 वर्षीय युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों एक-दूसरे से शादी भी करना चाहते हैं लेकिन युवती के परिवारीजन इस बात के लिए तैयार नहीं हैं। कुछ दिन पहले युवती घर से गायब हो गई। परिवारीजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

इसके बाद 11 सितंबर को युवती की मां ने गोमतीनगर थाना में राजेश देव व उनके दो-तीन साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। उनका कहना था कि राजेश व उनके साथी घर आकर युवती को जबरन अपने साथ ले गए।

पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि युवती के परिवारीजनों ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका डाल दी। हाईकोर्ट ने इस मामले में पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए जिसके बाद राजेश को पकड़ा गया।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विक्रांत वीर समेत अन्य अधिकारियों ने गोमतीनगर थाना पहुंचकर राजेश से पूछताछ की लेकिन उन्होंने युवती के बारे में जानकारी से इनकार कर दिया। राजेश का कहना है कि युवती और वह एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं।

युवती के परिवारीजन इसके लिए तैयार नहीं हैं। परिवारीजनों ने ही युवती को गायब कर उन्हें फंसाने की साजिश रची है। पुलिस राजेश के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है। देर रात तक उनसे पूछताछ की जा रही थी।

पहले भी गायब हो चुकी युवती, कानपुर में आरोपी के घर से मिली थी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीन महीने पहले भी गायब हो चुकी है। उसके पिता ने गोमतीनगर थाना में राजेश पर शक जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस छानबीन करते हुए राजेश के कानपुर स्थित घर पहुंची तो युवती वहां मिल गई। मेडिकल परीक्षण व मजिस्ट्रेटी बयान के बाद उसे परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया था।

कोर्ट में राजेश के पक्ष में युवती ने दिया था बयान

पुलिस ने बताया कि युवती ने कोर्ट में राजेश के पक्ष में बयान दिया था। उसने कहा था कि वह और राजेश एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं। युवती ने कहा था कि उसके परिवारीजन भी इस शादी के लिए तैयार हैं। इस बयान के बाद पुलिस ने युवती के पिता की तरफ से दर्ज कराए गए मामले को रफा-दफा कर दिया था।

अंतिम बार घर के दरवाजे पर परिवारीजनों के साथ देखी गई थी युवती

पुलिस सूत्रों का कहना है कि युवती अंतिम बार अपने घर के दरवाजे पर परिवारीजनों के साथ खड़ी दिखी थी। चूंकि, युवती और राजेश के इश्क के बारे में इलाके के लोगों और पुलिस को जानकारी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 11 सितंबर को युवती अपने घर पर परिवारीजनों के साथ ही नजर आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed