{"_id":"f1df8a8a8bb51810da4ed8955bf99a4e","slug":"to-fulfill-girlfriend-demands-advocate-becomes-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और पढ़ाई करने के बाद चोरी करने लगे वकील साहब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
...और पढ़ाई करने के बाद चोरी करने लगे वकील साहब
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 17 Jan 2014 09:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहखर्ची और गलफ्रेंड पर रौब जमाने के चक्कर में वकालत की पढ़ाई के बाद युवक गलत राह पर चल पड़ा।
विज्ञापन
इंटर्नशिप के बहाने राजधानी के हॉस्टलों में ठहरता और माल बटोर कर बाराबंकी अपने घर खिसक जाता।
जानकीपुरम पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुलायम तिराहा से आरोपी को धर दबोचा। उसके पास से दो लैपटॉप, स्कूटर, बाइक के साथ ही छह फोन बरामद हुए।
जानकीपुरम एसओ अमित कुमार सिंह के मुताबिक चोरी की वारदातों को देखते हुए निगरानी शुरू की गई थी।
इस दौरान एक सेलफोन नंबर की लोकेशन कई वारदातों के समय घटनास्थल पर पाई गई। छानबीन में पता चला उक्त नंबर बाराबंकी के जैदपुर जैनपुर रोड निवासी अमित मिश्र का है।
बाराबंकी के एक लॉ कॉलेज से एलएलबी करने के बाद अमित राजधानी के एक वकील के पास इंटर्नशिप कर रहा है।
पुख्ता सुबूत मिलने पर अमित को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने बताया किसा साथ में ही पढ़ने वाली एक युवती पर रौब जमाने के लिए रुपये की जरूरत पड़ने पर जरायम की दुनिया में कूदा था।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ चिनहट समेत विभिन्न थानों में पहले से पांच मुकदमे दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है।
इतना ही नहीं अमित ने हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक लाकर कॉलेज में टॉप किया था। यही नहीं, वकालत भी 80 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण की थी।
विज्ञापन