{"_id":"b6ac9bd5d31ae1a6ea2151bc6c12dc41","slug":"thugs-make-fool-of-a-foreigner-in-lucnow","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनी एक्सचेंज के लफड़े में लुट गई सारी कमाई!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनी एक्सचेंज के लफड़े में लुट गई सारी कमाई!
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Thu, 24 Oct 2013 03:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में टप्पेबाजी का एक बड़ा मामला सामने आया है। खबर है कि मदद और मनी एक्सचेंज का बहाना बनाकर कुछ शातिर ठगों ने लखनऊ इलाज कराने आए एक विदेशी को कंगाल कर दिया।
विज्ञापन
बुधवार शाम लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर जैसे ही मो. वसीम (नाम बदला हुआ) उतरे, कुछ लोग उनके इर्द-गिर्द आ गए। पहली बार लखनऊ आए वसीम भी लोगों के हाव-भाव समझ नहीं पाए।
विज्ञापन
लोगों ने पहले तो टैक्सी दिलाने की बात कही और फिर बातों-बातों में वसीम के लखनऊ आने की वजह भी जान ली। जब ठगों को एहसास हो गया कि वसीम लखनऊ से पूरी तरह अनजान हैं और बीमारी का इलाज कराने के लिए लखनऊ आए हैं, तो उनके हौसले और भी बढ़ गए।
विज्ञापन
ठगों ने वसीम को बातों में ऐसा उलझाया कि वह इनकी मंशा भी नहीं समझ सका। वसीम ने उनसे अपनी एक परेशानी का जिक्र किया और उन्होंने लूटने का प्लान बना लिया।
दरअसल, वसीम ने बताया कि उनके पास जीवनभर की सारी कमाई डॉलर और रियाल में है। मनी एक्सचेंज कराने के लिए ठगों ने तुरंत हामी भर दी और लालच भी दे दिया कि अच्छे दाम पर मुद्रा बदल जाएगी।
ठग अपनी ही गाड़ी में वसीम को चौक स्थित ट्रामा सेंटर लाए और वहां से वसीम की सारी कमाई लेकर साढ़े तीन लाख रुपये देकर चलते बने।
वसीम ने कुछ देर बाद जब रकम को गौर से देखा, तो उन्हें एहसास हुआ कि वह लुट चुके हैं। शिकायत दर्ज कराने के लिए बुधवार शाम ही वह नजदीकी थाने गए, लेकिन क्षेत्र का चक्कर बताकर पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट के पास वाले थाने भेज दिया।
बुधवार रात भर और गुरुवार दिन तक परेशान रहने के बाद वसीम की रिपोर्ट दर्ज हो सकी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस छानबीन शुरू करेगी।
लखनऊ में क्या है क्राइम का ट्रेंड, जानिए यहां