फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   thug looted 9.87lakh

नोट गिरने का झांसा दे कार से उड़ाए 9.87 लाख

Wed, 20 Nov 2013 09:23 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 20 Nov 2013 09:23 AM IST
विज्ञापन
thug looted 9.87lakh

अमीनाबाद के गौतमबुद्ध मार्ग पर मंगलवार को टप्पेबाज नौकर को झांसा देकर

विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर की कार से रुपयों भरा बैग ले उड़े। ट्रांसपोर्टर ने बैंक में जमा कराने के लिए बैग में 9.87 लाख रुपये रखे थे।

कार साफ कर रहे नौकर के अनुसार एक बच्चे ने नोट गिरने का झांसा दिया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है


अमीनाबाद के गौतमबुद्ध मार्ग पर ट्रांसपोर्टर प्रभाशंकर चौरसिया का घर है। मकान में ग्राउंड फ्लोर पर प्रभाशंकर ने दफ्तर बना रखा है। मंगलवार सुबह प्रभाशंकर ने 9.87 लाख रुपये बैग में लेकर उतरे।

पढ़ें- लुटेरों से भिड़ गई यह बहादुर प्रोफेसर

बैग रखने के बाद और नौकर से कार साफ करने को कहा और खुद ऑफिस में बैठ गए। नौकर झब्बू कार साफ कर ही रहा था कि एक बच्चे ने सड़क पर रुपये गिरने की बात कही।

झांसे में आया झब्बू सड़क पर पड़े दस-दस के नोट उठाने लगा। इसके बाद कार साफ करने लगा। कुछ देर बाद प्रभाशंकर आए और कार में बैठते ही रुपयों भरा बैग देख सन्न रह गए।

पढ़ें- पुलिस चेकिंग कर रही थी तब तक 5 लाख चोरी हो गए

विज्ञापन


झब्बू से पूछा तो उसने जानकारी न होने की बात कही। पूछने पर बच्चे और सड़क पर रुपये पड़े होने के बारे में बताया। मामला समझते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी।


कुछ ही देर में खबर फैलते ही कई व्यापारी पहुंच गए। इस बीच मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर अमीनाबाद महंत यादव ने निरीक्षण के बाद रिपोर्ट कराने के साथ ही तफ्तीश शुरू कर दी है।


सीसीटीवी कैमरे में कैद टप्पेबाज

ट्रांसपोर्टर के अनुसार टप्पेबाजों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद है। दरअसल प्रभाशंकर के दफ्तर के पास एक हास्पिटल है, जिसमें सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। फुटेज देखने पर टप्पेबाज रुपयों भरा बैग लेकर भागते नजर आ गए।

फुटेज पुलिस को सौंपा गया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि फुटेज से टप्पेबाजों का स्केच तैयार करने की भी कवायद चल रही है। हुलिया के आधार पर टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed