{"_id":"5a55e7c84f1c1bd4178b5f59","slug":"three-died-after-drinking-alcohol-in-barabanki","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में जहरीली शराब से दस की मौत, परिवारीजन बता रहे ठंड से गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाराबंकी में जहरीली शराब से दस की मौत, परिवारीजन बता रहे ठंड से गई जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवा कोतवाली क्षेत्र में जहरीली शराब के कहर से दस लोगों की जान चली गई। मृतकों में आठ देवा व दो रामनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले है। सभी मृतकों में अधिकांश युवक व अधेड़ शामिल है।
विज्ञापन
शराब पीने से हुई मौतों की खबर लगते ही हड़कंप मच गया। हालांकि पूरे दिन इतनी संख्या में हुई मौतों को लेकर असमंजस की स्थित बनी रही। कुछ इन मौतों की वजह ठंड को बताते रहे तो कुछ ने जहरीली शराब को मौत का कारण बताया।
विज्ञापन
इसे देखते हुए जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने सभी मृतकों का पोस्टमार्टम करने का आदेश दे दिया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चलेगा। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
इस पूरे मामले के बाद आबकारी विभाग की टीम अपने बचाव के लिए गांव की खाक छानती नजर आई। इसी दौरान एक मृतक का बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार करा दिया गया।
वहीं जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ एसके सिंह ने बताया कि यहां वाले मरीजों में सिर्फ एक होश में था उसने बताया कि स्प्रिट पी है। बाकी अन्य मरीज बेहोशी की हालत में आए थे। आंखों की रोशनी कम होना व अन्य लक्षणों से लग रहा था कि लोगों ने अत्यधिक मात्रा में अल्कोहल लिया है।
इनकी हुई मौत
मृतकों के परिजन।
कोतवाली देवा क्षेत्र के रीवा रतनपुर गांव निवासी उमेश(22), ग्राम जसनवारा निवासी माता प्रसाद(55), ग्राम सलारपुर निवासी सतनाम(30), देवगांव के रहने वाले नौमीलाल(40), देवा क्षेत्र के ही मुनियापुर गांव में कमलेश(28) व रामफल गौतम(27), रामनगर थाना क्षेत्र के थालखुर्द गांव निवासी अवनीश गौतम (29) व काशीराम (28) और ढिंढौरा गांव के निवासी राकेश कुमार(38), देवा कस्बे का मुन्ना वालमिकी (35) की मौत हो गई है। जबकि अनिल गौतम (25) व 40 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।