{"_id":"6146f78c3f71b0091d6ef6f5","slug":"three-arrested-for-making-fake-marksheet-in-just-25-thousand-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय गिरोह: 25 हजार में जाली मार्क्सशीट बनाने वाले तीन गिरफ्तार, तीन अन्य की तलाश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंतरराज्यीय गिरोह: 25 हजार में जाली मार्क्सशीट बनाने वाले तीन गिरफ्तार, तीन अन्य की तलाश जारी
Sun, 19 Sep 2021 02:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 19 Sep 2021 02:10 PM IST
सार
लखनऊ पुलिस ने जाली मार्क्सशीट व प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मामले में तीन को गिरफ्तार किया गया है जबकि तीन की तलाश जारी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
25 हजार रुपये में शैक्षणिक संस्थानों व बोर्डों की जाली मार्क्सशीट व प्रमाणपत्र बनाकर बेचने वाले जालसाजों के अंतरराज्यीय गिरोह का शनिवार को लखनऊ पुलिस ने भंडाफोड़ किया।
विज्ञापन
पुलिस ने इस धंधे में लिप्त तीन जालसाजों को चिनहट तिराहे से एसयूवी के साथ गिरफ्तार किया। इनके तीन अन्य साथियों की तलाश जारी है।
पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि पकड़े गए मनीष प्रताप सिंह निवासी ग्राम राजपुर, थाना वृंदावन, मथुरा व हाल पता पुराना किला, गोविंद अग्रवाल निवासी सेक्टर 122, नोएडा और अमित सिसौदिया निवासी ग्राम बसही बुजुर्ग, थाना शेरगढ़, मथुरा व हाल पता पुराना किला से 180 मार्कशीट, 17 मुहर व इंक पैड, तीन मोबाइल फोन, फर्जी प्रमाणपत्रों से मिले 28 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शुक्रवार को भी एसटीएफ ने लखनऊ में फर्जी मार्क्सशीट व प्रमाणपत्र से नौकरी दिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था।