{"_id":"5b0844ea4f1c1bf56e8b4a03","slug":"threat-call-to-many-vip-and-mla-came-from-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायकों को ही नहीं कई वीआईपी को भी मिली हैं धमकियां, डीजीपी ने किया खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायकों को ही नहीं कई वीआईपी को भी मिली हैं धमकियां, डीजीपी ने किया खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 25 May 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
OP SINGH UP DG
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने दावा किया है कि विधायकों व कुछ अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों को धमकी देकर वसूली मांगे जाने के मामले का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दिशा में इंटेलिजेंस एजेंसियों को अपनी जांच में प्रगति हासिल हुई है।
विज्ञापन
डीजीपी ने माना कि मामले सिर्फ 22 विधायकों को धमकी दिए जाने तक ही नहीं सीमित है बल्कि कई अन्य गैर राजनीतिक परंतु महत्वपूर्ण लोगों को भी ऐसे ही धमकी देकर वसूली मांगी गई है। इस दौरान धमकी मिलने वाले विधायकों में एक और विधायक का नाम बढ़ने की भी चर्चा रही। हालांकि अफसर इस बाबत चुप्पी साध गए।
विज्ञापन
उधर, डीजीपी ने कहा कि मामले की जांच के तहत राज्य की पुलिस विभिन्न जांच एजेंसियों से लगातार संपर्क में है। कई पहलुओं पर पड़ताल हो रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को इससे घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस ने इस बाबत लोगों को भयभीत न होने के लिए एडवाईजरी भी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि यह काम कुछ प्रोफेशनल हैकरों का भी हो सकता है जो प्राक्सी सर्वर का प्रयोग कर लोगों का आतंकित करने की कोशिश कर रहे हैं।
बृहस्पतिवार को डीआईजी कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार ने कहा था कि इस प्रकरण की जांच कर नतीजे पर पहुंचने व आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अभी कुछ समय लगेगा। उन्होंने इस तथ्य पर भी जोर दिया था कि जिन्हें धमकी दी गई उनमें से ज्यादातर लखनऊ व आस-पास के इलाके के हैं।