{"_id":"b12ca33f8f22b095611c3d83f81d83f8","slug":"thiefs-knocked-off-demo-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर टेस्ट ड्राइव के बहाने ले उड़े कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर टेस्ट ड्राइव के बहाने ले उड़े कार
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sun, 15 Sep 2013 09:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बदमाशों ने टेस्ट ड्राइव के दौरान एजेंसी कर्मी को बेहोश किया और चलती कार से धकेलकर फरार हो गए। एजेंसी संचालक ने कैसरबाग कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विकासनगर में रिंग रोड स्थित एसआरएम मोटर्स के संचालक आर्य द्विवेदी का कहना है कि एक व्यक्ति ने सुबह एजेंसी पर फोन किया और इंडिगो कार खरीदने की इच्छा जताई। टेस्ट ड्राइव के लिए कार सहारागंज के सामने भेजने को कहा।
विज्ञापन
एजेंसी के कर्मचारी ऋषभ जौहरी को डेमो कार के साथ भेजा गया। वहां इंतजार कर रहे दो व्यक्तियों ने ऋषभ से कार के बारे में जानकारी ली। इस दौरान नशीली कोल्डड्रिंक पिला दी। थोड़ी देर इधर-उधर फर्राटे भरे।
विज्ञापन
नशा चढ़ने पर ऋषभ को लालबाग में चलती कार से धकेला और भाग निकले। राहगीरों ने ऋषभ को संभाला और जानकारी कर एजेंसी का नंबर डायल कर जानकारी दी।