फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   theft at manager house

नौकरानी ने की ऐसी सफाई कि उड़ गए मकान मालिक के होश

Tue, 23 Jul 2013 01:44 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 23 Jul 2013 01:44 PM IST
विज्ञापन
theft at manager house

अलीगंज क्षेत्र में बीती शुक्रवार को मकान मालिक के घर से नौकरानी ने 10 लाख रुपए के जेवरात व 70 हजार रुपए नगद चुरा लिए।

विज्ञापन


मकान मालिक ने दो दिन बाद अलमारी खोली तो उसके होश उड़ गए। उसमें रखी नगदी व जेवरात गायब थे। नौकरानी पर शक होने पर पूछताछ की तो वह भाग निकली।

पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में नौकरानी ने जेवरात व नगदी चोरी करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस ने उसके पास से चोरी किए गए चार जोड़ी सोने के कडे़, सोने के दो हार, छह हीरा जड़ित अंगूठी, तीन जोड़ी पायल, सोने की इयर रिंग समेत अन्य जेवरात व नगदी बरामद की है।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी नौकरानी को जेल भेज दिया है।


पुलिस के मुताबिक, अलीगंज सेक्टर-ई निवासी रत्नेश अवस्थी निजी कंपनी में आईटी मैनेजर के पद पर तैनात हैं। मैनेजर ने 15 दिन पहले जामू थाना संडीला जिला हरदोई निवासी आरती राजपूत को काम पर रखा था।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed