{"_id":"98c542e1142bb72ede5687ad5f152a94","slug":"terror-of-the-eunuchs","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में किन्नरों का आतंक, पीटा और छीन ले गए रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में किन्नरों का आतंक, पीटा और छीन ले गए रुपये
निशांत यादव/लखनऊ
Updated Sun, 17 Nov 2013 11:00 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में यात्रियों से जबरन वसूली को लेकर किन्नरों ने शनिवार को जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन
विरोध करने पर चारबाग स्टेशन से चंद मीटर पहले कई यात्रियों को पीटकर लहूलुहान कर दिया और रुपये लूट ले गए।
छपना से आनंद विहार जा रही स्पेशल ट्रेन की जनरल बोगी में बाराबंकी से करीब आधा दर्जन किन्नर चढ़ गए।
इसके साथ ही यात्रियों से वसूली करने लगे। विरोध करने पर कई की जेब से जबरन रुपये निकला लिया।
ट्रेन के सदर बाजार पहुंचने तक किन्नर पूरी तरह उपद्रव करने लगे। वसूली का विरोध कर रहे करनैलगंज निवासी मोहम्मद शफीक सहित आधा दर्जन यात्रियों को जमकर पीटा और रुपये छीन लिया।
इतना ही नहीं उसे चलती ट्रेन से फेंकने लगे। यात्रियों के चेन पुलिंग करने पर किन्नर धमकाते हुए भाग निकले।
ट्रेन के चारबाग स्टेशन पहुंचने पर शफीक ने जीआरपी थाने पहुंच आपबीती सुनाई। एसएर्सआई विष्णु कौशिक ने किन्नरों को पकड़ने के लिए जीआरपी जवानों को भेजा लेकिन किन्नर हाथ नहीं आए।
विज्ञापन