फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   technician shot dead in kanpur.

मां ने गुलगुले बनाए, बेटा कफन में लिपटा आया

Sun, 04 Jan 2015 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 04 Jan 2015 11:06 AM IST
विज्ञापन
technician shot dead in kanpur.

कल्याणपुर में शनिवार शाम बिजली गुल होने का फायदा उठाकर दो बाइक सवार बदमाशों ने निजी कंपनी के टेक्नीशियन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई और भाग निकले।

विज्ञापन


एक गोली सिर के आर-पार हो गई। हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के आला अधिकारियों संग पहुंची फोरेंसिक टीम को मौके से 315 बोर की एक बुलेट मिली है जिस पर खून नहीं लगा है।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। खास बात कि टेक्नीशियन का शनिवार को ही जन्मदिन था।

झींझक (टप्पेवाल) निवासी किसान पवन शुक्ला का बेटा रोहित शुक्ला (22) परिवार के साथ कल्याणपुर आवास विकास-एक एल सेक्टर में रहता था। रोहित लखनऊ के ठाकुरगंज रतन स्क्वायर स्थित व्योम नेटवर्क में टेक्नीशियन था और शुक्रवार रात 11 बजे घर लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार शाम करीब छह बजे रोहित के मोबाइल पर फोन आया। बिजली गुल होने के चलते वह बात करते करते घर से बाहर निकल आया। अभी वह चंद कदम दूर ही पहुंचा था कि एक बाइक पर सवार दो युवक रोहित के नजदीक पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

मौके पर मिली 315 बोर की बुलेट

technician shot dead in kanpur.

सिर पर गोली लगते ही रोहित वहीं गिर गया और बदमाश बाइक से भाग निकले। मुहल्ले और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और रोहित को नजदीक के लाइफ ट्रान हॉस्पिटल लाए।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी ग्रामीण डॉ. अनिल मिश्र और सीओ कल्याणपुर अखिलेश सिंह मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को मौके से 315 बोर की एक बुलेट मिली है।

मौत की खबर से रोहित के घर में कोहराम मच गया। दादी शिववती, मां सुधा, बहनें और भाई दहाड़े मार कर रो पड़े। दादी और मां रोते-रोते कई बार बेहोश हो गईं।

एसओ कल्याणपुर विनोद मिश्र का कहना है कि परिवार और करीबी लोग रोहित की हत्या की वजह और हत्यारों के बारे में कुछ नहीं बता सके हैं। वहीं एक महिला ने बताया है कि उसने दो लोगों को बाइक पर भागते देखा था।

पार्टी के लिए जुटे थे लोग

technician shot dead in kanpur.

फिलहाल अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। रोहित शुक्ला का शनिवार को जन्म दिन था। मां सुधा ने रोहित के लिए जन्म दिन पर गुलगुले बनाए थे।

सुधा ने उसे पिलाने के लिए तिल डालकर दूध भी तैयार किया था। भाई आशुतोष शुक्ला ने बताया कि शाम को रोहित जन्म दिन पार्टी का सामान अपने हाथों से खरीद कर लाया था। रिश्तेदार और परिवार के लोग घर जुट चुके थे।

रोहित केक काटने जा रहा था तभी उसके मोबाइल पर किसी का फोन आ गया। वह बात करते हुए घर के बाहर चला गया। तभी किसी ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

रोहित का करीब एक महीने पहले मुहल्ले के कुछ युवकों से विवाद हुआ था। पुलिस इस झगड़े के अलावा प्रेम प्रसंग, रंजिश, ऑफिशियल, लेनदेन के बिन्दु पर जांच कर रही है।

रोहित के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। जिसकी काल पर वह घर से निकला था, उससे भी पूछताछ की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed