{"_id":"5c472305bdec22297827a317","slug":"teacher-and-student-filed-case-against-each-other","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र ने शिक्षिका से क्लासरूम में की अश्लील हरकतें, दोनों ने एक दूसरे पर दर्ज करवाया केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र ने शिक्षिका से क्लासरूम में की अश्लील हरकतें, दोनों ने एक दूसरे पर दर्ज करवाया केस
Tue, 22 Jan 2019 07:34 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 22 Jan 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ के पीजीआई थानाक्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल की शिक्षिका ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहे छात्र पर अश्लील हरकतें करने व अपशब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
छात्र की मां ने भी शिक्षिका पर बेटे से मारपीट करने व एक अन्य अध्यापिका के खिलाफ शिकायत की है। प्रभारी निरीक्षक विकास पांडेय का कहना है कि दोनों तरफ से केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
शिक्षिका का कहना है कि छात्र कई दिन से परेशान कर रहा था। वह उन्हें गंदी नजर से घूरता रहता था और किसी न किसी बहाने छूने की कोशिश करता था। अध्यापक होने के नाते उन्होंने छात्र की हरकतों को नजरअंदाज किया। इससे उसका हौसला बढ़ता चला गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को तो छात्र ने बदतमीजी की हद पार कर दी। उसने कक्षा में ही घूरना शुरू कर दिया। विरोध पर उसने कक्षा में मौजूद छात्र-छात्राओं के सामने अपशब्द कहे। शिक्षिका ने छात्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उधर, छात्र की मां ने भी पीड़िता के अलावा एक अन्य शिक्षिका पर बेटे से मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।