फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tailor murdered in Raebareli.

रायबरेली: शर्ट की फिटिंग ठीक न होने पर टेलर को गला दबाकर मार डाला

Sun, 07 Feb 2021 09:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Sun, 07 Feb 2021 09:02 PM IST
विज्ञापन
tailor murdered in Raebareli.
टेलर की मौत के बाद गमगीन परिजन। - फोटो : amar ujala

रायबरेली शहर क्षेत्र में रविवार की शाम एक टेलर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गला दबाकर टेलर की हत्या की गई। पड़ोस की दुकान के इलेक्ट्रीशियन पर हत्या करने का आरोप लगा है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर सीओ सदर डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी, कोतवाल अतुल सिंह ने पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। पुलिस का दावा है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही बुजुर्ग टेलर की मौत की सही वजह सामने आएगी।

विज्ञापन


इंदिरा नगर निवासी अब्दुल मजीद खान (65) घर से ही कुछ दूरी पर किराए पर दुकान लेकर कपड़े सिलने का कार्य करता था। बताते हैं कि टेलर की दुकान के पास दुकान चलाने वाले इलेक्ट्रीशियन ने कपडा़ सिलने के लिए दिया था। शाम को शर्ट की फिटिंग को लेकर टेलर और इलेक्ट्रीशियन के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान टेलर जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर परिजन भी पहुंच गए। मृतक टेलर के बेटे अब्दुल नईम खान का आरोप है कि शर्ट की फिटिंग न होने पर इलेक्ट्रीशियन ने उसके पिता की गला दबाकर हत्या की है। मामले में कार्रवाई की जाए। मृतक के भाई अब्दुल लतीफ ने भी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सदर डॉ.अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि टेलर और इलेक्ट्रीशियन के बीच शर्ट की फिटिंग को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान टेलर जमीन पर गिर पड़ा और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही टेलर की मौत की सही वजह सामने आएगी। परिजनों ने टेलर की हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में कार्र्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed