फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   suman feels guilty

'बहुत प्यार करती थी उसे, गुस्से में किया कत्ल'

Thu, 30 Jan 2014 01:22 PM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 30 Jan 2014 01:22 PM IST
विज्ञापन
suman feels guilty

गाजीपुर थाना क्षेत्र में समलैंगिक संबंधों में खलल के चलते विवाहिता को गोली से उड़ाने वाली महिला प्रधान सुमन सिंह बुधवार को जेल जाने से पहले अपने कृत्य पर पछताने लगी।

विज्ञापन


पुलिस अफसरों से बोली कि दीपा से बहुत प्यार करती थी। उसकी बेरुखी से गुस्सा आया और कत्ल हो गया। एसपी ट्रांसगोमती हबीबुल हसन ने बताया कि इस्माइलगंज की दीपा सिंह की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सुमन सिंह व उसके साथी शिवम मिश्रा को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। इस मामले में फरार सुमन के भतीजे विपिन सिंह की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश के साथ ही करीबी लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है। इससे पहले पुलिस टीम ने महिला पुलिसकर्मियों की मदद से सुमन से गहन पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है कि जेल भेजने की तैयारी होते देख सुमन पछताने लगी। कहा कि  दीपा से बहुत प्यार करती थी। छह साल पहले उससे मंदिर में शादी की थी और वही उसकी पत्नी थी।

अरसे से दीपा के साथ रात में रुकती थी। पूरा ख्याल रखती थी और उसके एनजीओ के लिए भी काम करती थी। सुमन ने पुलिस के सामने दावा किया कि दीपा भी उसे बहुत मानती थी।


पति के दबाव में उसने बेरुखी शुरू की। इसे काफी समय से नजरअंदाज कर रही थी। हमेशा की तरह सोमवार रात भी वह भतीजे विपिन के साथ दीपा के घर पहुंची।

विपिन ने उसे घर बाहर उतारा और कार लेकर चला गया। सुमन बोली कि नशा अधिक होने की वजह से मंगलवार सुबह देर से आंख खुली। दीपा बिस्तर पर नहीं थी।

आवाज देने पर बताया कि बच्चों के लिए नाश्ता तैयार कर रही है। इसके साथ उसने झगड़ने के साथ अपमानित करना शुरू कर दिया। बर्दाश्त से बाहर होने पर वह भी भड़क गई।

इस बीच गुस्से में अपने भतीजे को फोन करके बुला लिया। सुमन बोली कि उसने दीपा को धमकाने के लिए कार के डैशबोर्ड से पिस्टल निकाला। एक हवाई फायर किया।

दीपा डरने के बजाय और आक्रोशित हो गई तो गोली मार दी। सब कुछ गुस्से में हो गया। हकीकत में दीपा को चोट पहुंचाने की भी नहीं सोच सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed