फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   students fought at school

स्कूल में हुई लड़ाई, दुकान पर चली गोलियां

Sun, 15 Sep 2013 10:14 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sun, 15 Sep 2013 10:14 AM IST
विज्ञापन
students fought at school

हजरतगंज के लालबाग में दबंगों ने शनिवार देर शाम एक एसी शॉप पर धावा बोला। दुकान मालिक के बेटे को पीटा।

विज्ञापन


चीख सुनकर पिता को आते देख रिवॉल्वर से फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रिवॉल्वर समेत दो को धर दबोचा।

पता चला कि दुकान मालिक के बेटे ने दोपहर में नवीं के एक छात्र को पीटा था। जानकारी पर विदेश में रह रहे छात्र के भाई ने दोस्तों को बदला लेने भेजा था।


लालबाग की बेलदारी लेन में फैजल खान की एसी की दुकान पर बाइक सवार 10-12 युवकों ने धावा बोला। फैजल के बेटे फरहज खान को दुकान से बाहर बुलाकर पीटने लगे। चीखपुकार पर फैजल खान दौड़े।

विज्ञापन


इस पर एक हमलावर ने रिवॉल्वर से फायरिंग शुरू कर दी। इससे इलाके में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैसरबाग क्षेत्र में ओडियन सिनेमा के पास कार बाजार संचालक शहाब व कलाम कुरैशी को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहाब के पास से लाइसेंसी रिवॉल्वर मिला है। फरहज ने शहाब, कलाम, फैज व आशीष सोनकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

इंस्पेक्टर हजरतगंज अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि इंटर के बाद पिता के साथ दुकान में बैठने वाले फरहज ने दोपहर में क्रिश्चियन कॉलेज में नवीं के छात्र फैज को पीट दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed