फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student's suicide

छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने फांसी लगाई

Sun, 11 May 2014 01:16 PM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 11 May 2014 01:16 PM IST
विज्ञापन
Student's suicide

गाजीपुर थानाक्षेत्र में स्कूल के बाहर खड़े मनचलों की छेड़छाड़ से परेशान कक्षा नौ की छात्रा मोनिका सिंह ने शनिवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि छात्रा ने मरने से पहले कोई सुइसाइड नोट नहीं लिखा है।

विज्ञापन


गाजीपुर पुलिस और परिवारीजनों ने भी आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं की है। छात्रा कई महीने से अपने बड़े भाई ओमप्रकाश से छेड़छाड़ की शिकायत कर रही थी लेकिन भाई उसे नजरअंदाज करने की सलाह देता रहा।
विज्ञापन


मोनिका उर्फ मोनू (14) रानी लक्ष्मीबाई स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वह स्कूल से लौटी थी। मां माया ने उससे खाना खाने की बात कही और पड़ोसी के घर चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद मोनिका की छोटी बहन मुस्कान भी स्कूल से आ गई। उसने कमरा बंद देखा तो बहन को आवाज लगाई। कई बार पुकारने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो मुस्कान ने खिड़की से भीतर झांका।

कमरे के अंदर का नजारा देखते ही उसकी चीख निकल गई। मोनिका दुपट्टे का फंदा बनाकर छत से लटक रही थी। मुस्कान की चीखें सुनकर मां व पड़ोस के लोग पहुंचे। दरवाजा तोड़कर मोनिका को लोहिया अस्पताल ले जाया गया।

चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पाकर गाजीपुर थाना की पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस को कमरे से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है। माया ने भी बेटी के आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं की है।

बड़े भाई ओमप्रकाश ने जरूर छेड़छाड़ से तंग आकर आत्महत्या करने की आशंका जताई है। ओमप्रकाश का कहना है कि बहन अक्सर स्कूल के बाहर खड़े मनचलों पर छेड़छाड़ और अश्लील फब्तियां कसने की शिकायत करती थी।

झगड़ा और मारपीट के भय से ओमप्रकाश उसे इन बातों को नजरअंदाज करने की सलाह देता था। ओमप्रकाश का कहना है कि शायद इस बात से बहन मन ही मन घुट रही थी।

शनिवार को जरूर स्कूल के बाहर मनचलों ने उसके साथ कोई गलत हरकत की होगी जिससे क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या करने का निर्णय लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


मोनिका के पिता श्याम सिंह सिंचाई विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। मूलरूप से फतेहपुर निवासी श्याम सिंह तीन साल से यहां पटेलनगर में राजेंद्र श्रीवास्तव के मकान में किराए पर रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed