{"_id":"d2a0914eed7126faea4f3136b7dd8840","slug":"student-molested-police-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेबाज छात्रों ने पुलिस अफसर से ही कर दी छेड़खानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशेबाज छात्रों ने पुलिस अफसर से ही कर दी छेड़खानी
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 02 Jan 2014 03:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमतीनगर के फन मॉल में नए साल का जश्न मनाने गए तीन छात्रों ने बहन के साथ आई पुलिस अफसर से छेड़खानी कर दी।
विज्ञापन
पुलिस अफसर ने बहन की मदद से तीनों शोहदों को दबोचा। पिटाई करके थाने पहुंचा दिया। पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में तीनों के खिलाफ कार्रवाई की है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फन मॉल में नए साल का जश्न मनाने पहुंचे तीन छात्रों ने पहले जमकर बीयर पी। इसके बाद भीड़ के बीच जाकर महिलाओं से छेड़खानी करने लगे।
इस बीच एक पुलिस अफसर अपनी बहन के साथ मॉल में पहुंची। दोनों बहनों ने थोड़ी देर टहलने के बाद रेस्टोरेंट में खाने का इरादा बनाया था। नशे में धुत तीनों छात्र उनके पीछे लग गए।
विज्ञापन
अश्लील गानों के साथ फब्तियां कस रहे छात्रों को दोनों बहनों ने नजरअंदाज किया। इससे उनके हौसले बढ़ गए और नजदीक आकर छेड़खानी करने लगे।
इस पर पुलिस अफसर अचानक पलटी और दो छात्रों को पकड़ लिया जबकि उनकी बहन ने एक को दबोचा। पुलिस को सूचना देने के साथ दोनों बहनों ने तीनों शोहदों की जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
उन्हें अपनी गाड़ी में लादकर थाने ले गई। थाने पहुंचते ही शोहदों का नशा उतर गया। उन्होंने खुद को एक नामचीन कॉलेज का छात्र बताकर अपने भविष्य की दुहाई देकर माफी मांगनी शुरू की। छात्रों को पैर पकड़कर गिड़गिड़ाते देख पुलिस अफसर का दिल पसीज गया।
उन्होंने छेड़खानी का मामला दर्ज कराने के बजाय तीनों छात्रों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई के निर्देश दिए और बहन के साथ चली गई। एसओ गोमतीनगर का कहना है कि छात्रों को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया।