{"_id":"92c610925a2bac32ad39a62ab366aea4","slug":"student-committed-suicide-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदकुशी के बाद कई सवाल पीछे छोड़ गया होनहार!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुदकुशी के बाद कई सवाल पीछे छोड़ गया होनहार!
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 27 Nov 2014 03:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशियाना में मंगलवार दोपहर संदिग्ध हालात में आईआईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। छानबीन में जुटी पुलिस के अनुसार अभी तक खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
आशियाना के एकता विहार कॉलोनी निवासी गन्ना संस्थान में कार्यरत जूलिया अनुज बिंज का बेटा बादल बिंज (19) इंटर के बाद इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था। बादल की मां तरसारिया बीएसएनएल में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह माता-पिता के ऑफिस जाने के बाद बादल अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद बहन रिमझिम ने आवाज दी।
जवाब न मिलने पर छत पर बने कमरे में पहुंची। अंदर भाई को फंदे से लटका देख सन्न रह गई।
तलाशी में सुसाइड नोट न मिलने से खुदकुशी की वजह पता नहीं चल सकी है। थाना प्रभारी सुधीर कुमार के अनुसार बादल के मोबाइल से भी कुछ खास जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
पढ़ने में होशियार बादल माता-पिता का इकलौता बेटा था। पिता ने हाईस्कूल व इंटर फर्स्ट डिविजन में पास करने वाले बेटे को इंजीनियर बनाने का सपना देखा था। परिवार के लोग समझ नहीं पा रहे कि ऐसी कौन सी वजह थी कि उसने जान देने का फैसला कर लिया।