{"_id":"636e5ba08565e59bfbe63c077945da9d","slug":"student-committed-suicide-in-kanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने किया सुसाइड, टीचरों पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा ने किया सुसाइड, टीचरों पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 14 Nov 2014 04:52 PM IST
विज्ञापन
गोविंदनगर में गुरुवार दोपहर कॉलेज से घर लौटी 9वीं की छात्रा रेनुका उर्फ लाली (15) ने संदिग्ध हालात में घर के पिछले हिस्से में आत्मदाह कर लिया।
विज्ञापन
अस्पताल ले जाने से पहले ही रेनुका की सांसें थम गईं। बाद में छात्रा के परिवारीजनों ने दो टीचरों पर रेनुका को अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए कॉलेज में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
देर शाम पुलिस ने कॉलेज की अंग्रेजी टीचर बलजीत कौर व हिन्दी टीचर बीनू बाजपेई के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने, दलित उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज की है।
गोविंदनगर क्षेत्र के 8 ब्लॉक निवासी देवीचरण की छोटी बेटी रेनुका क्षेत्र के माया देवी बालिका इंटर कॉलेज में 9वीं की छात्रा थी।
देवीचरण स्वरूप नगर स्थित एक लेडीज टेलर शॉप में काम करते हैं जबकि मां रामरानी मोहल्ले के कुछ घरों में खाना बनाती हैं। बहन पिंकी भी माया देवी बालिका इंटर कॉलेज में 10वीं में पढ़ती है।
विज्ञापन