फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   student commits suicide

मामी को भेजा मैसेज: मैं आत्महत्या करने जा रही हूं

Sat, 20 Jul 2013 12:31 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 20 Jul 2013 12:31 PM IST
विज्ञापन
student commits suicide

मड़ियांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह छात्रा ने घर में हुए विवाद के बाद घैला पुल से नदी में छलांग लगा दी। इससे पहले छात्रा ने अपनी मामी के फोन पर मैसेज छोड़कर आत्महत्या करने की बात लिखी थी।

विज्ञापन


लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के तैराकों की मदद से छात्रा की तलाश कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस नदी में जाल लगवाकर उसकी तलाश करवा रही है।
विज्ञापन


ग्रेजुएशन कर रही थी
पुलिस के मुताबिक, गौशाला बालागंज निवासी सुरेंद्र शुक्ला की पुत्री रीतू शुक्ला (20) खुनखुन जी डिग्री कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी।

इसके अलावा छात्रा एक निजी विद्यालय में भी पढ़ाती थी। दोपहर में स्कूल से निकलने के बाद वह सीधे घैला पुल पर पहुंच गई, जहां पर काफी देर तक वह इधर-उधर भटकती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिली लाश
इसके बाद छात्रा ने मामी के मोबाइल पर आत्महत्या करने का मैसेज भेजा और नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोग युवती को बचाने के लिए नदी में कूदे, लेकिन वह नहीं मिली।


इस बीच पुल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुल के पास रखे छात्रा के पर्स से मोबाइल निकालकर घरवालों को सूचना दी।

सूचना पर घरवाले मौके पर पहुंच गए। एसओ मड़ियांव रघुबीर सिंह ने बताया कि घर पर हुए विवाद के बाद छात्रा नदी में कूदी है।

पुलिस ने की लापरवाही
घरवालों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसएसपी के पीआरओ से शिकायत की। घरवालों का कहना था कि, घटना के छह घंटे बाद भी पुलिस ने गोताखोरों को नहीं बुलाया। इससे शव नहीं मिल सका।

शाम को पुलिस ने हसनगंज क्षेत्र से गोताखोरों को बुलाया, लेकिन अंधेरा होने से गोताखोरों ने आने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed